ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
“विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ UP Budget: सदन की कार्यवाही स्थगित, CM बोले-माननीयों का निधन समाज की अपूरणीय क्षति वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम विद्युत सामान्य की टीम ने 40 साल से मैच जीता लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंची विद्युत ऑपरेशन विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ UP Budget: सदन की कार्यवाही स्थगित, CM बोले-माननीयों का निधन समाज की अपूरणीय क्षति वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम विद्युत सामान्य की टीम ने 40 साल से मैच जीता लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंची विद्युत ऑपरेशन विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री ने जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण

D

Dainik India News

28 views
मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में डबल इंजन सरकार की अहम पहल

खुले में कूड़े से मिलेगी मुक्ति, गोरखपुर बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में 200 टन प्रतिदिन (टीपीडी) क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें लक्ष्य दिया है कि देश के प्रत्येक नागरिक को "क्वालिटी ऑफ लाइफ" मिले। इसके लिए वैसा ही वातावरण निर्मित करना आवश्यक है, और गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से गोरखपुरवासियों को खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, खुले वाहनों द्वारा कूड़े के परिवहन से होने वाले प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सुथनी में 500 टीपीडी क्षमता वाला एक और गार्बेज स्टेशन निर्माणाधीन है, जिसके माध्यम से 'वेस्ट-टू-वेल्थ' की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मॉडल बन रहा है। यहां कचरे का निस्तारण प्राकृतिक विधि से किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर शहर को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोड़धोईया नाले का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जो पहले स्वयं बीमार था, आज बीमारियों के उपचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है। एम्स, गोरखपुर की स्थापना के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश को चिकित्सा सुविधाओं का एक मजबूत आधार मिला है।

रामगढ़ताल की सुन्दरता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि शहर में पहले जहां हैलोजन बल्बों से स्ट्रीट लाइटिंग होती थी, अब वहां ऊर्जा-कुशल एलईडी लाइटों से पूरा शहर दूधिया रोशनी में जगमगा रहा है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और बिजली की बचत दोनों संभव हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज हर घर को पर्याप्त बिजली मिल रही है। यही सुशासन का प्रमाण है।

इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!