ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई "शाने अवध सम्मान" समारोह में 251 व्यापारियों को भाजपा सदस्यता दिलाई गई पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी <em>वारियर्स डिफेन्स एकेडमी मे उल्लास पूर्ण वातावरण मे मनाया गया नव वर्ष 2023</em> महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई "शाने अवध सम्मान" समारोह में 251 व्यापारियों को भाजपा सदस्यता दिलाई गई पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी <em>वारियर्स डिफेन्स एकेडमी मे उल्लास पूर्ण वातावरण मे मनाया गया नव वर्ष 2023</em> महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार English

गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम

D

Dainik India News

24 views
गौमतीनगर एक्सटेंशन की सड़कें बनीं मौत का न्यौता, Dev Residency से Amity तक जलभराव और कीचड़ का आलम

स्कूल वैन पलटने की घटना ने खोली नगर निगम की पोल — नागरिकों ने दी चेतावनी, "अब होगा आंदोलन"

पार्षद गायब, प्रशासन मौन — राजधानी लखनऊ में लोग चलने को मजबूर नरक जैसी सड़क पर

दैनिक इंडिया न्यूज ब्यूरो,उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित गौमतीनगर एक्सटेंशन की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक Dev Residency से लेकर Amity University गेट नंबर 4 तक की सड़क इस समय दुर्दशा का पर्याय बन चुकी है। Ishanika Estates, Loulai Road, और निज़ामपुर मल्हौर जैसे रिहायशी इलाकों से होकर गुजरने वाली यह सड़क आज की तारीख में जानलेवा फिसलन, भीषण कीचड़ और खतरनाक गड्ढों से भरी पड़ी है।

स्थिति इतनी भयावह है कि कल एक स्कूल वैन फिसल कर पलट गई, जिसमें कई स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। किस्मत से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन अगली बार यह सौभाग्य नहीं भी हो सकता है।

लखनऊ में नरक से भी बदतर सड़कें!

स्थानीय लोगों का कहना है कि "यह सड़क नहीं, दलदल है!" — पैदल चलना भी संभव नहीं, गाड़ी चलाना तो दूर की बात है। स्कूल, कॉलेज, नौकरी और जरूरी कार्यों के लिए इस मार्ग से निकलने वाले नागरिक अब हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर चलने को मजबूर हैं। बारिश के बाद कीचड़ और गंदगी ने सड़क को नाले में बदल दिया है।

पार्षद से न कोई उम्मीद, न कोई संवाद

इलाके की पार्षद समाजवादी पार्टी से हैं और नागरिकों का आरोप है कि वे न जनता से मिलती हैं, न समस्याएं सुनती हैं। कॉलोनी के लोग कहते हैं:

"हमने वोट देकर गलती की। चुनाव जीतने के बाद कोई नहीं आता। अब हमें खुद सड़क पर उतरना होगा!"

नगर निगम और लखनऊ प्रशासन पर भी सवाल

लोगों ने सवाल उठाया है कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद राजधानी लखनऊ की ऐसी दुर्दशा बेहद शर्मनाक है। क्या अमृतकाल में भी जनता को कीचड़ में घसीट कर चलना पड़ेगा? जब राजधानी की यह हालत है तो बाकी प्रदेश का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

धरने की चेतावनी

स्थानीय निवासियों ने ऐलान किया है कि यदि 7 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे नगर निगम कार्यालय और पार्षद के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। कॉलोनीवासियों का कहना है:

"अब सब्र का बांध टूट चुका है। जब तक सड़क नहीं बनेगी, चैन से नहीं बैठेंगे!"


यह सड़क सिर्फ एक मार्ग नहीं, हज़ारों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी की जीवनरेखा है। अगर अब भी शासन-प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया, तो भविष्य में कोई भी हादसा सीधे नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!