ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रपति ने जनपद मथुरामें आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्रफाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया नगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन पिहानी क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदी गाड़ी को रेंजर ने दिनदहाड़े छोड़ा, जांच के आदेश जारी Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- साधना का गुप्त पर्व, पुराणों में वर्णित महिमा और आध्यात्मिक रहस्य राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रपति ने जनपद मथुरामें आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्रफाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया नगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन पिहानी क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदी गाड़ी को रेंजर ने दिनदहाड़े छोड़ा, जांच के आदेश जारी Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- साधना का गुप्त पर्व, पुराणों में वर्णित महिमा और आध्यात्मिक रहस्य राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई
Uncategorized English

महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती

D

Dainik India News

5563 views
महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती

जेवर के किसानों ने शौर भूमि को सामान्य श्रेणी की भूमि घोषित करने पर सीएम योगी को दिया धन्यवाद 

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद 3 अगस्त को जारी किया गया था शासनादेश  

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: महाराज जी मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती, यदि शौर भूमि पर आप निर्णय नहीं लेते। बरसों पुरानी मेरी जमीन हाथ से निकल गई थी। मुझे रात में नींद भी नहीं आती थी, लेकिन आपने हमारे पक्ष में निर्णय लेकर हमे जीवन की नई धारा से जोड़ा है। इससे मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। ये शब्द जेवर के ग्राम रन्हेरा के वनवारी प्रजापति के हैं। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान आभार प्रकट करते हुए कही।

जमीन के मुआवजे और दाखिल खारिज पर लगा दी गयी थी रोक

मालूम हो कि एक शासनादेश के माध्यम से शोर भूमि के पट्टे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और प्रदेश के उन किसानों के मुआवजे तथा दाखिल-ख़ारिज पर रोक लगा दी गयी थी, जिनके पास शौर श्रेणी की भूमि थी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसानों के पक्ष में निर्णय लेने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद 3 अगस्त को शासनादेश के माध्यम से शोर भूमि को सामान्य श्रेणी की भूमि घोषित किया गया। इससे प्रदेश के हजारों किसानों को भूमिधारी अधिकार प्राप्त होने लगे।

45 वर्ष पहले किसानों को दिया गया था पट्टा

योगी सरकार के फैसले से खुश किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान रामप्रसाद नाई भू-धारक रन्हेरा ने भावुक होते हुए कहा कि महाराज जी मैं जाति से खटीक हूं और बहुत गरीब हूं। मुझे वर्ष 1978 यानी कि 45 वर्ष पूर्व पट्टा मिला था, जो हमारी रोजी रोटी का एकमात्र जरिया था। वहीं आपके शोर भूमि के निर्णय ने हमारी जिंदगी बदल दी, वरना हमारी बच्चियों की शादी भी नहीं हो पाती। हम आपका ये उपकार कभी नहीं भूलेंगे। मेघराज जाटव निवासी ग्राम वीरमपुर ने कहा कि योगी जी आपने हमारे घर में खुशियां लौटा दीं, वरना भूखे मरने की नौबत आ गई थी। हमारे बच्चे सदैव आपके अहसानमंद रहेंगे। वहीं विशंभर खटीक ग्राम मुढरह ने सीएम योगी के पूछने पर बताया कि मुझे 9 बीघा का पट्टा मिला था। आपके फैसले से हमारे बच्चों का भविष्य संवर गया है।

प्रतिनिधिमंडल में लयकराम, ओमकार सिंह, नानक चंद जाटव, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना एक्सप्रेस वे औधोगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी, भाजपा पश्चिम के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह शिशोदिया आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!