ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर की जयन्तीपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं कोविड को दृष्टिगत रखते हुए यूपी सरकार ने जारी किया कुछ सुझाव व निर्देश PM Modi Varanasi Visit: गैंगरेप केस पर एयरपोर्ट पर ही जताई सख्ती, कहा – "23 दरिंदों को बख्शा न जाए" ।। श्री गौरी तंत्रोक्त कुञ्जिका स्तोत्र ।। दो पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लाद कर वध हेतु ले जाये जा रहे 17 राशि गोवंश बरामद, एक तश्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद , समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर की जयन्तीपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं कोविड को दृष्टिगत रखते हुए यूपी सरकार ने जारी किया कुछ सुझाव व निर्देश PM Modi Varanasi Visit: गैंगरेप केस पर एयरपोर्ट पर ही जताई सख्ती, कहा – "23 दरिंदों को बख्शा न जाए" ।। श्री गौरी तंत्रोक्त कुञ्जिका स्तोत्र ।। दो पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लाद कर वध हेतु ले जाये जा रहे 17 राशि गोवंश बरामद, एक तश्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद , समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त”
उत्तर प्रदेश सरकार English

वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्रफाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण

B

Bhargav Bhargav

5546 views
वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्रफाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान अर्दली बाजार स्थित एल0टी0 कॉलेज परिसर में स्थापित अक्षय पात्र फाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर मेगा किचन का निरीक्षण किया तथा अक्षय पात्र फाउण्डेशन के अधिकारियों से मेगा किचन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। किचन में लगायी गयी अत्याधुनिक मशीनों के संचालन की जानकारी भी प्राप्त की। प्रधानमंत्री जी ने किचन में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने 20 बच्चों से संवाद भी किया।
इससे पूर्व, प्रधानमंत्री जी के वाराणसी आगमन पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर में उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से अर्दली बाजार के एल0टी0 काॅलेज परिसर में 03 एकड़ भूखण्ड पर 23 करोड़ रुपये की लागत से मेगा किचन तैयार किया गया है। देश की 62वीं व प्रदेश की इस चैथी केंद्रीयकृत मध्याह्न भोजन रसोई में बच्चों के लिए अत्याधुनिक मशीनों से गरमा-गरम भोजन तैयार किया जाएगा। मेगा किचन में भोजन सेवापुरी के परिषदीय विद्यालयों के 25 हजार से अधिक बच्चों तक खास गाड़ियों से पहुंचाया जाएगा। इस मेगा किचन में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस मेगा किचन की क्षमता एक लाख बच्चों हेतु खाना तैयार करने की है। मेगा किचन में स्थापित अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में चालीस हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकती हैं। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए है। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कुकर लगाए गए हैं। एक कुकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आर0ओ0 प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल व सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!