ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
विजयादशमी पर शस्त्र पूजन में नीरज सिंह का राष्ट्रधर्म का उद्घोष वि.अध्यक्ष ने छह माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया साझा, कहा इन महीनों में बदली अवधारणा तालरतोय के पानी निकासी हेतु किसान यूनियन संघ का धरना प्रदर्शन जारी पत्नी के न आने से निराश युवक ने लगाई फांसी, मौत एसआईआर अभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, लखनऊ मध्य विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंथन "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता डॉ. नीरज सिंह का जनजागरण शंखनाद: मताधिकार से वंचित हर नागरिक तक पहुँचा भाजपा का संकल्प विजयादशमी पर शस्त्र पूजन में नीरज सिंह का राष्ट्रधर्म का उद्घोष वि.अध्यक्ष ने छह माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया साझा, कहा इन महीनों में बदली अवधारणा तालरतोय के पानी निकासी हेतु किसान यूनियन संघ का धरना प्रदर्शन जारी पत्नी के न आने से निराश युवक ने लगाई फांसी, मौत एसआईआर अभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, लखनऊ मध्य विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंथन "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता डॉ. नीरज सिंह का जनजागरण शंखनाद: मताधिकार से वंचित हर नागरिक तक पहुँचा भाजपा का संकल्प
Uncategorized English

मधुबन के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय : पहली बार रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला सशक्त अवसर

D

Dainik India News

25 views
मधुबन के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय : पहली बार रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिला सशक्त अवसर


दैनिक इंडिया न्यूज ,मधुबन, मऊ।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ जनपद भ्रमण के दौरान नगर पंचायत मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित ऐतिहासिक रोजगार मेले में सहभागिता की। यह आयोजन मधुबन के इतिहास में पहली बार संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोले।


इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
अपने उद्बोधन में मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने कहा कि मधुबन के लिए यह गर्व का क्षण है, जब पहली बार रोजगार मेला आयोजित हुआ है। ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने बताया कि परदहां की बंद पड़ी मिल को औद्योगिक संकुल के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोग स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केवल मधुबन क्षेत्र में ही अब तक लगभग 700 लाभार्थियों को पौने दो करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने युवाओं से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व में एप्पल जैसी वैश्विक कंपनियां भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने से परहेज करती थीं, किंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप आज बेंगलुरु सहित देश के अनेक हिस्सों में वैश्विक कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कर रही हैं। मंत्री श्री शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि मधुबन क्षेत्र में लगभग 700 आवास आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 80 से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि प्रेषित की जा चुकी है तथा शेष लाभार्थियों के खातों में भी शीघ्र राशि भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी पहल है और इसके लिए लाभार्थियों से किसी प्रकार का एक रुपया भी नहीं लिया जा रहा है।


विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मधुबन क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। नए विद्युत स्टेशनों की स्थापना के साथ-साथ कई उप-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की गई है। उन्होंने विद्युत बिल राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मधुबन में कुल 918 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 14,644 उपभोक्ताओं को लाभ मिला तथा लगभग 25 करोड़ रुपये की बचत हुई। वहीं पूरे मऊ जनपद में अब तक 3,500 शिविरों के माध्यम से 75 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की जा चुकी है।


रोजगार मेले में मंत्री श्री शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों प्रीति कुमारी, अंशु कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार, रोशन कुमार, अर्जुन सोनकर एवं सुनील सोनकर को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही प्रधानमंत्री महिला आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों गिरिजा देवी, तेतरी, वेद प्रकाश साहनी, माधुरी, ममता, तारा देवी, सीमा मौर्य एवं महिमा भारती को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।


कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। रोजगार मेले में राया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (मऊ), गतिमान एग्रो फॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, अशोक लीलैंड (रुद्रपुर, उत्तराखंड), जेएमआर प्राइवेट लिमिटेड, याजकी प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (मऊ), पेरिग्रीन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड (लखनऊ) सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!