ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
तिलक का स्वराज और आजाद की ‘आजादी’ का ऐलान – गोल मार्केट में गूंजे राष्ट्रवादी जयकारे लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे सहारा हॉस्पिटल में 13 साल से हरियाली की कवायद , पांच सौ और पौधे लगाए गए आईजी अखिलेश कुमार ने मधुबन थाना का किया निरिक्षण जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में छतों पर रहने वालों के लिए भी खाने-पीने की व्यवस्था सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां - गोंड जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि तिलक का स्वराज और आजाद की ‘आजादी’ का ऐलान – गोल मार्केट में गूंजे राष्ट्रवादी जयकारे लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे सहारा हॉस्पिटल में 13 साल से हरियाली की कवायद , पांच सौ और पौधे लगाए गए आईजी अखिलेश कुमार ने मधुबन थाना का किया निरिक्षण जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में छतों पर रहने वालों के लिए भी खाने-पीने की व्यवस्था सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां - गोंड जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि
उत्तर प्रदेश सरकार English

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश

D

Dainik India News

24 views
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश

परसिया, हाहा नाला और धरमपुर बिंदटोलिया में जनता से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं

प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने और सिंचाई विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने गुरुवार को मऊ जनपद के परसिया, हाहा नाला और धरमपुर बिंदटोलिया जैसे बाढ़ प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बढ़ते जलस्तर और कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों को तत्काल राहत और सुरक्षा के लिए सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा, "प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।"

कटान को लेकर जताई चिंता, तटबंध पर पत्थर लगाने के निर्देश

विशेष रूप से बिंदटोलिया क्षेत्र में हो रही कटान को लेकर मंत्री ने गहरी चिंता व्यक्त की और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर ही तटबंध को पत्थरों से सुदृढ़ करने का कार्य तत्काल प्रारंभ करने का आदेश दिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 में भी मंत्री ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था और उनके निर्देश पर ही तटीय इलाके में पत्थर व ठोकर डाली गई थी, जिससे इस बार की बाढ़ में काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने ठोकर को और आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें कोई समझौता नहीं होगा।”

जनता से सीधा संवाद, समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री सीधे बस्तियों में पहुंचे, लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल राहत कैंप लगाए जाएं और सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, दवाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराएगी।

प्रशासन अलर्ट मोड पर, 24x7 निगरानी के निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, राहत और बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद रहें और जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, नगर निकाय, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!