ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स पूर्व IAS OFFICER की पत्नी की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव, गले में लिपटा था अंगौछा 15 लीटर अवैध देसी शराब के साथ अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न गो-सम्भ्रम के राष्ट्रीय पुनरुत्थान का घोष: इस्कॉन लखनऊ की दिव्य पहल से प्रशासनिक तंत्र भी उद्वेलित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान'' हेतु 17 सितंबर तक करें आवेदन थाना समाधान दिवस पर थाना सराय लखंसी में जिलाधिकारी नें किया जन सुनवाई चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स पूर्व IAS OFFICER की पत्नी की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव, गले में लिपटा था अंगौछा 15 लीटर अवैध देसी शराब के साथ अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न गो-सम्भ्रम के राष्ट्रीय पुनरुत्थान का घोष: इस्कॉन लखनऊ की दिव्य पहल से प्रशासनिक तंत्र भी उद्वेलित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान'' हेतु 17 सितंबर तक करें आवेदन थाना समाधान दिवस पर थाना सराय लखंसी में जिलाधिकारी नें किया जन सुनवाई
राजनीति English

फाइव स्टार रथ' से गरीब जनता से मिलेंगे अखिलेश :सिद्धार्थनाथ सिंह

D

Dainik India News

6351 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा के विजय रथ पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना संकट और बाढ़ की विभीषिका के दौरान ड्राइंग रूम तक सीमित रहे अखिलेश यादव चुनाव निकट आते ही अब फाइव स्टार रथ से गरीब जनता से मिलने जा रहे हैं। जनता भी उनको एक बार फिर पैदल करने के इंतजार में बैठी है । विजय रथ के दौरान अखिलेश यादव को ट्विटर की आनलाइन राजनीति से जमीनी हकीकत का भान हो जाएगा।

प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य से जब कोरोना की महामारी प्रदेश में चरम पर थी तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के बीच जाने की बजाय ड्राइंग रूम में बैठकर आराम फरमा रहे थे। उनके कार्यकर्ता भी घरों में बैठे थे । जबकि भाजपा के कार्यकर्ता इस संकट में भी जनता के बीच रहकर इलाज से लेकर हर संभव सहायता में दिनरात लगे रहे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कोरोना पाजिटिव होते हुए भी दिनरात कोरोना मरीजों के इलाज की एक एक व्यवस्था की निगरानी कर दिशा निर्देश

दे रहे थे। कोरोना से स्वस्थ होते ही मुख्यमंत्री हर जिलों में ताबड़तोड़ दौरा कर अस्पतालों में जाकर इलाज की समुचित व्यवस्था में लगे रहे। इसी तरह बाढ़ की विभीषिका के दौरान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं जीरो ग्राउंड पर उतर कर बाढ़ में फंसे और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में लगे रहे । अपने हाथों से राहत सामग्री का वितरण करते रहे । वहीं इस दैवीय विपदा में भी अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की सेवा करने की बजाय घरों में आराम फरमाते रहे , और ट्विटर पर ही खेलते रहे। आज अब चुनाव करीब आ रहा है तो वह फाइव स्टार रथ पर सवार होकर सियासी औपचारिकता के तहत जनता के बीच जा रहे हैं। लेकिन जनता उनके चाल और चरित्र से वाकिफ हो चुकी है। इसलिए

जनता अखिलेश यादव से जरूर यह पूछेगी कि संकटकाल में कहाँ थे?

योगी सरकार किसान हितैषी,गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान हुआ

प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए किसानहित सर्वोपरि है। योगी सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में 1.44 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड गन्ने के बकाये का भुगतान किया है । इसमें अखिलेश सरकार का बकाया भी शामिल था । इसी तरह गेहूं, धान और तिलहन की एमएसपी में दोगुनी तक वृद्धि करते हुए रिकॉर्ड खरीदारी की, किसानों के कर्जा माफ़ किया, किसानों को पहली बार सम्मान निधि जैसी अनेक कल्याणकारी शुरू की । अखिलेश यादव अब झूठ पर उतर आये हैं और गुमराह करने की राजनीति पर उतर आये हैं।

सहारनपुर में अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सपा शासन में हुए अत्याचार को प्रदेश का किसान भूला नहीं है ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!