ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
चोरी की दो मोटरसाइकल के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन यूपी बना ‘मिसाइल पावर हाउस’, ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का उद्घाटन — पाकिस्तान में मची खलबली <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाई 1008 भगवान महावीर स्वामी की 2623 वी जयंती - जितेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस और प्रशासन 24x7 अलर्ट मोड में रहे:सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने राष्ट्र गौरव और भारत विजय के लिए बालकराम से की प्रार्थना चोरी की दो मोटरसाइकल के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन यूपी बना ‘मिसाइल पावर हाउस’, ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का उद्घाटन — पाकिस्तान में मची खलबली <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> कैंट रेलवे जंक्शन के सामने पार्किंग में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो वायरल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाई 1008 भगवान महावीर स्वामी की 2623 वी जयंती - जितेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस और प्रशासन 24x7 अलर्ट मोड में रहे:सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने राष्ट्र गौरव और भारत विजय के लिए बालकराम से की प्रार्थना
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

18 views
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

कार्यदाई संस्थाओ को कार्यों में तेज प्रगति लाने के लिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एम.ए . किदवई ने बताया कि अब तक राज्य पेयजल मिशन को प्रेषित 148 नग आगणनो में से 112 को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उक्त स्वीकृति प्राप्त 112 योजनाओं के सापेक्ष 108 योजनाओं में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। टी.पी.आई. द्वारा अपनी जांच आख्या में योजनाओं की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। प्रगति समीक्षा में उन्होंने बताया कि कार्यदाई संस्थाओ द्वारा कार्यों की प्रगति बहुत ही कम है। योजनाओं की धीमी प्रगति पर कार्यदाई संस्थाओ को मुख्य विकास अधिकारी ने कड़े निर्देश दिए साथ ही कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए प्रगति बढ़ाने तथा सभी अवशेष आगणनो को माह अक्टूबर में प्रस्तुत करने के भी निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गए। बैठक में उपस्थित डी.पी.एम.यू. के जिला समन्वयक ने जनपद में पेयजल संबंधित नामित दो कार्यदाई संस्थाओं (आई.एस.ए) की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। आई.एस.ए. संस्थाओं की कम प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी पत्र जारी करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक होने पर परियोजना में कार्यरत मजदूरों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को भी कहा जिससे लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत जनपद में हो रहे कार्यों की प्रगति को प्रदेश के औसत प्रगति से ऊपर लाने को कहा। परियोजना में कार्यरत मजदूरों के सुरक्षा संबंधी व्यवस्था करने के भी निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।
बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता नलकूप, कार्यदाई संस्था एल.सी. इंफ्रा के जिला प्रभारी श्री भास्कर, टी.पी.आई. के प्रभारी श्री शुक्ला, डी.पी.एम.यू.के प्रवीण केसरी, आई.एस. ए. संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एम.ए . किदवई उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!