ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ: ब्यूरो प्रमुख ने मनाई शादी की पवन वर्षगांठ कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता 31,804 मेगावाट का रिकॉर्ड… फिर भी अंधेरे में क्यों डूबा उत्तर प्रदेश? मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण "समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह क्या है भक्ति मार्ग- पंडित कृष्ण कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की महत्वपूर्ण परीक्षा व मान्यता समिति की बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यालयों और थानों के लिए सख्त निर्देश लखनऊ: ब्यूरो प्रमुख ने मनाई शादी की पवन वर्षगांठ कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता 31,804 मेगावाट का रिकॉर्ड… फिर भी अंधेरे में क्यों डूबा उत्तर प्रदेश? मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण "समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह क्या है भक्ति मार्ग- पंडित कृष्ण कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की महत्वपूर्ण परीक्षा व मान्यता समिति की बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यालयों और थानों के लिए सख्त निर्देश
Uncategorized English

पैदाइशी विपरीत दिशा में घूमती आंतों को सही करके युवक को दिलाया आराम

D

Dainik India News

23 views
पैदाइशी विपरीत दिशा में घूमती आंतों को सही करके युवक को दिलाया आराम

सहारा हास्पिटल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय यादव को जटिल सर्जरी में मिली सफलता

उदय राज
डी डी इंडिया न्यूज़

लखनऊ :

मऊ जिले के रहने वाले, 17 वर्षीय युवक को एक महीने पहले पेट दर्द के बाद उल्टियाँ हुईं। उसने मऊ के एक हॉस्पिटल में दिखाया, जहाँ डाक्टर ने कुछ दवाइयाँ दी, लेकिन कुछ समय बाद वही समस्या फिर से उभर आयी। इसके बाद मऊ के एक हॉस्पिटल में मरीज एक सप्ताह तक भर्ती रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, तब परिजनों ने मरीज को उस हास्पिटल से डिस्चार्ज करवाया और मऊ के ही दूसरे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहाँ 8 से 10 दिन तक चले इलाज के बाद फिर से उन्हें उल्टियाँ होने लगीं। तब डॉक्टर ने लखनऊ में इलाज करवाने की बात कही।
लखनऊ आने के बाद एक हॉस्पिटल में मरीज की एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लगभग सारी जांच हुई, तब पता चला उसकी आंतें आपस में उलझी हुई हैं और इसका एकमात्र उपचार ऑपरेशन है। डॉक्टर ने मरीज को सहारा हॉस्पिटल के गोल्ड मेडलिस्ट एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय यादव को रेफर किया और बताया कि वह ऐसे सर्जन है, जो इस सर्जरी को बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

सहारा हॉस्पिटल में जांच के दौरान पता चला कि जन्म से ही उनकी आतें विपरीत जगह पर थी तो डा. यादव ने तुरंत उसको ऑपरेशन के लिए भर्ती होने की सलाह दी। छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी, जिसको ऑपरेशन करके सही जगह पर बिठाया गया। हालाँकि ऑपरेशन डॉ. यादव के लिए चुनौतीपूर्ण था परंतु उन्होंने अपनी सूझबूझ और अपने प्रयासों से ऑपरेशन में सफलता पायी। इसके बाद मरीज को उल्टियों से छुटकारा मिला।
अब मरीज को खाने-पीने में कोई दिक्कत नहीं है और अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया। मरीज ने डॉक्टर अजय यादव के प्रति अपना आभार प्रकट किया और सहारा हॉस्पिटल के मैनेजमेंट तथा यहाँ उपलब्ध सुविधाओं और स्टाफ की सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल को जिस विजन के साथ हमारे अभिभावक सहाराश्री जी ने निर्मित किया है, उस विजन को पूरा करने की दिशा में सहारा हॉस्पिटल निरंतर दिन प्रतिदिन नये आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में सहारा हॉस्पिटल के दक्ष व कुशल अनुभवी गैस्ट्रो सर्जन ने चुनौती को स्वीकार करते हुए पुन: एक जटिल सर्जरी को बेहद सफलतापूर्वक अंजाम दिया और मरीज को जटिल समस्या से छुटकारा दिलाया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!