ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah सीएम योगी ने खेल के लिए प्रयागराज को दी 100 करोड़ की सौगात ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं:केंद्र सरकार ऐसा संकल्प जिसे खूबसूरती से तराशा गया है:उषा सिंह सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के बाद भी रास्ते से वंचित, महिला ने लगाई न्याय की गुहार गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़े मददगार हाथ, बेटी की फीस भरने का दिया आश्वासन Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah सीएम योगी ने खेल के लिए प्रयागराज को दी 100 करोड़ की सौगात ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं:केंद्र सरकार ऐसा संकल्प जिसे खूबसूरती से तराशा गया है:उषा सिंह सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के बाद भी रास्ते से वंचित, महिला ने लगाई न्याय की गुहार गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़े मददगार हाथ, बेटी की फीस भरने का दिया आश्वासन
Uncategorized English

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में 34 वीं के वि सं (आंचलिक स्तरीय) युवा संसद का शुभारंभ

D

Dainik India News

26 views
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में 34 वीं के वि सं (आंचलिक स्तरीय) युवा संसद का शुभारंभ

उदय राज,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में दिनांक 28/11/2023 को 34 वीं के वि सं (आंचलिक स्तरीय) युवा संसद का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया |

जिसमें मुख्य अतिथि श्री गंगा चरण राजपूत पूर्व सांसद (लोक सभा एवं राज्य सभा), विशिष्ट अतिथि श्री हरिनारायण राजभर पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा), श्री शरद द्विवेदी अवर सचिव (संसदीय कार्य मंत्रालय),श्री बी.के. बेहरा,उपायुक्त (शैक्षिक) के.वि.सं. (मुख्यालय),श्री विवेक रंजन (ए.एस.ओ.) संसदीय कार्य मंत्रालय,श्री अनूप अवस्थी प्रभारी उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग , श्रीमती अर्चना जायसवाल सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग, श्री विजय कुमार सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग इत्यादि उपस्थित रहे |

सभी अतिथियों को श्री संजीव कुमार अग्रवाल प्राचार्य, पीएम श्री के.वि. गोमतीनगर, लखनऊ द्वारा हरित पौध एवं शाल देकर सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं गणेश वंदना आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा किया गया । जिसमें गणेश वंदना नृत्य ने समस्त दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | 28-29 नवंबर दो दिवसीय चलने वाली युवा संसद का आयोजन भारतेंदु नाट्य अकादमी गोमतीनगर के सभागार में किया जा रहा है जिसमें पाँच केंद्रीय विद्यालय संभागों वाराणसी ,भोपाल, लखनऊ, पटना एवं रायपुर के क्षेत्रीय स्तर पर चयनित 265 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं |

इस प्रतियोगिता के विजेता संभाग के छात्रों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा | स्थल प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया |

कार्यक्रम के प्रभारी उपायुक्त श्री अनूप अवस्थी ने अपने संबोधन में युवा संसद प्रतियोगिता के प्रादुर्भाव एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला तथा साथ में लोकतान्त्रिक मूल्यों को स्थापित तथा संसदीय परम्परा का ज्ञान विकसित करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया |

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री हरिनारायण राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभी छात्र अभी से लोकपालन की ट्रेनिंग ले रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय है | तदोपरान्त मुख्य अतिथि श्री गंगा चरण राजपूत ने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा की और छात्रों को शिक्षकों व अभिभावकों का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया | उन्होंने हर क्षेत्र में बेटियों की बढती भागीदारी को प्रशंसनीय कदम बताया एवं ऐसे संसदीय कार्यक्रमों को उन्होंने संसद की कार्यशाला का भी नाम दिया जिसमें भविष्य के सांसद एवं विधायक ट्रेनिंग ले रहे हैं ।

कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति रायपुर संभाग द्वारा कि गयी जिसमें नवचयनित सांसदों को शपथ दिलाई गयी और विपक्ष ने स्वास्थ्य , भ्रष्टाचार, और बेरोजगारी, शिक्षा के व्यवसायीकरण एवं शिक्षा के बढ़ते दबाव के कारण विद्यार्थियों के आत्महत्या जैसे मुद्दों पर प्रश्न किये जिसका सत्ता पक्ष के मत्रियों द्वारा शालीनता से जबाब दिया गया |

इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उपप्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना द्वारा किया गया |इस अवसर पर श्री एम के तिवारी प्राचार्य के वि अलीगंज , श्रीमती मंजुला दीक्षित , मुख्याध्यापक श्री अरुणेश वैश्य , प्रभारी शिक्षक श्री राज कुमार गुप्ता , विद्यालय शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों से आये अनुरक्षक उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का समापन दिनांक 29/11/2023 को किया जाएगा |

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!