ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम योगी ने मुख्तार के अपराध पर लगाया ब्रेक, माफिया का अभेद्य किला ढहा संत रविदास जयन्ती के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-आनंद मणि त्रिपाठी गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा : योगी बंधक बनाकर लूटपाट व मारपीट करने वाले तीन शातिर बदमाश चढ़े लखनऊ पुलिस के हत्थे डिजिटल युग में व्यापार की नई उड़ान: अब गूगल पर नंबर वन बनना ही सफलता की कुंजी <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, अपराधों की समीक्षा व रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने डॉ. महेंद्र सिंह को दिल्ली चुनाव जीत पर दी बधाई ,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रशंसा, राष्ट्रवाद की अलख जगाने की क्षमता को सराहा सीएम योगी ने मुख्तार के अपराध पर लगाया ब्रेक, माफिया का अभेद्य किला ढहा संत रविदास जयन्ती के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-आनंद मणि त्रिपाठी गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा : योगी बंधक बनाकर लूटपाट व मारपीट करने वाले तीन शातिर बदमाश चढ़े लखनऊ पुलिस के हत्थे डिजिटल युग में व्यापार की नई उड़ान: अब गूगल पर नंबर वन बनना ही सफलता की कुंजी <em>दोहरे हत्याकांड पर पारा गांव में छाया मातम: दो दो लाशे देख कांप उठा कलेजा, रो पड़ा पूरा गांव, मोहल्ले में नहीं जले चूल्हे</em> हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, अपराधों की समीक्षा व रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने डॉ. महेंद्र सिंह को दिल्ली चुनाव जीत पर दी बधाई ,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रशंसा, राष्ट्रवाद की अलख जगाने की क्षमता को सराहा
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

D

Dainik India News

20 views
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश


दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ.जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शनिवार को तहसील सदर में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण करते समय संबंधित शिकायतकर्ता से संवाद अवश्य स्थापित करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायत का समाधान वास्तविक रूप से हुआ है और शिकायतकर्ता उससे संतुष्ट है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 4 मामलों के समाधान हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 70 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि 16 शिकायतें विकास विभाग, 11 शिकायतें पुलिस विभाग तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत के समाधान में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखने के लिए शिकायतों का प्रभावी एवं स्थायी निस्तारण आवश्यक है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उपजिलाधिकारी सदर अवधेश चौहान, तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!