ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
ग्राम सचिवालय से कई सामान चोरी,जांच में जुटी पुलिस उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण की परियोजना की पुनरीक्षित लागत को स्वीकृति 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से हिन्दू बंगाली परिवारों की पुनर्वासन योजना स्वीकृत उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ० प्र० शासन / नोडल अधिकारी मऊ नें किया जनपद में सघन निरीक्षण ,दिये गये आवश्यक निरीक्षण भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नवस्थापित स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदेश के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल/साबुत चना, खाद्य तेल एवं खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ग्राम सचिवालय से कई सामान चोरी,जांच में जुटी पुलिस उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण की परियोजना की पुनरीक्षित लागत को स्वीकृति 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से हिन्दू बंगाली परिवारों की पुनर्वासन योजना स्वीकृत उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ० प्र० शासन / नोडल अधिकारी मऊ नें किया जनपद में सघन निरीक्षण ,दिये गये आवश्यक निरीक्षण भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नवस्थापित स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदेश के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल/साबुत चना, खाद्य तेल एवं खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार English

पर्यटन दिवस पर यूपी के सियासी पर्यटन पर निकली हैं प्रियंका -सिद्धार्थ नाथ:

D

Dainik India News

19 views

ब्यूरो डीडी इंडिया

कांग्रेस को यूपी में खोजने से भी नहीं मिल रहे प्रत्‍याशी - सिद्धार्थ नाथ

लखनऊ।पर्यटन दिवस के दिन प्रियंका गांधी एक बार फिर यूपी के पर्यटन पर निकल चुकी हैं। जल, थल और वायु यात्रा कर चुकीं प्रियंका और कांग्रेस को न प्रदेश की थाह मिल पा रही है और न चुनाव लड़ने के लिए प्रत्‍याशी । भ्रष्‍टाचार और तुष्टिकरण की पर्याय कांग्रेस को यूपी में ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। यह बात प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को कही।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के यूपी दौरे पर चुटकी लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पर्यटन दिवस पर कांग्रेस के सियासी पर्यटक भी यूपी पहुंच रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तुष्टिकरण और जाति धर्म की सियासत की बयार चलना बंद हो चुकी है। मस्जिदों के अंदर मेनिफेस्‍टो बांटने वालों को यह समझना होगा कि यह प्रदेश किसी एक जाति या धर्म के आधार पर नहीं चलेगा। जनता कांग्रेस की यह तुष्टिकरण वाली राजनीति देख रही है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यूपी बदल चुका है। अब यहां शिक्षा, रोजगार, विकास, बेहतर स्वास्‍थ्‍य सेवाओं की चर्चा होती है। चुनावी स्‍वार्थ्‍य के लिए सियासत को सांप्रदायिक रंग दे कर अपने चेहरे की रंगत चमकने की प्रियंका गांधी की कोशिशें कभी कामयाब नही हो सकतीं हैं । उत्तरप्रदेश की जनता को विकास का वह स्‍वाद मिल चुका है जो योगी सरकार के पहले उसे कभी नहीं मिला था। प्रियंका जी को इस वक्त विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तक नही मिल रहे हैं । कोई कांग्रेस को 11 हजार रुपए का नेग देने तक को तैयार नहीं है।

प्रियंका गांधी को उनकी मम्मी और भाई ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन जब से उनके कदम यहां पड़े हैं, कांग्रेस के पुराने कारिंदों ने ही कांग्रेस से किनारा कर लिया है। वो अब नारा लगाते हैं, प्रियंका गांधी आई हैं, नया अंधेरा लाई हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!