ब्रेकिंग न्यूज़
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास |
हाइलाइट न्यूज़
राहुल ने भारत माता की आत्मा को लहुलुहान किया, करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ लखनऊ नगर निगम: सिस्टम से हारा एक पिता, जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है दर-दर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था ।। श्री गौरी तंत्रोक्त कुञ्जिका स्तोत्र ।। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की बैठक अध्यक्ष व उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न- जे पी सिंह मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई राहुल ने भारत माता की आत्मा को लहुलुहान किया, करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ लखनऊ नगर निगम: सिस्टम से हारा एक पिता, जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है दर-दर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था ।। श्री गौरी तंत्रोक्त कुञ्जिका स्तोत्र ।। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की बैठक अध्यक्ष व उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न- जे पी सिंह मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई
Uncategorized English

निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित

D

Dainik India News

12 views
निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित

ब्यूरो डीडी इंडिया न्यूज

दो दिवसीय हड़ताल के चलते पूरे देश में बैंकों के ब्रांच आज 16 दिसंबर (गुरुवार) और 17 दिसंबर (शुक्रवार) को बंद रहने वाले हैं।इसके अलावा 19 दिसंबर को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे।इस तरह पूरे देश में इस सप्ताह बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank Strike Dec 2021: दिसंबर महीने के समाप्त होने में अब महज 16 दिन बचे हुए हैं. इन बचे 16 दिनों में देश के कुछ हिस्सों में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।आज और कल पूरे देश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल है. ऐसे में आम लोगों को बैंकिंग के कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग सरकारी बैंकों के करीब नौ लाख कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण के सरकार के कदम के विरोध में आज से हड़ताल पर है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित अधिकांश बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को चेक क्लीयरेंस और फंड ट्रांसफर जैसे बैंकिंग कार्यों के प्रभावित होने को लेकर आगाह कर दिया है।

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) की महासचिव सौम्या दत्ता ने कहा कि बुधवार को अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष सुलह बैठक विफल रही, इसलिए बैंक यूनियनें हड़ताल कर रही हैं।

हड़ताल के कारण आज और कल बंद रहेंगे बैंक

पंजाब नेशनल बैंक यूनियंस (एआईपीएनबीओए, लखनऊ ) ने बैंकों के प्रस्तावित प्राइवेटाइजेशन (Bank Privatization) के खिलाफ दो दिन के हड़ताल का आह्वान किया है।इस दो दिवसीय हड़ताल के चलते पूरे देश में बैंकों के ब्रांच आज 16 दिसंबर (गुरुवार) और 17 दिसंबर (शुक्रवार) को बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा 19 दिसंबर को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे।इस तरह पूरे देश में इस सप्ताह बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं

यहां इस सप्ताह अब नहीं खुलेंगे बैंक

स्थानीय अवकाश (Regional Holiday) के चलते मेघालय में शनिवार 18 दिसंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं. शनिवार को यू सोसो थाम (U SoSo Tham) की बरसी है. इसके चलते मेघालय (Meghalaya) में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।

अगले सप्ताह भी कई छुट्टियां

आने वाले सप्ताह में भी कई अवकाश पड़ रहे हैं।24 दिसंबर को क्रिसमस के चलते मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस और महीने का चौथा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों का काम बंद रहेगा। 26 दिसंबर को भी रविवार के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 27 दिसंबर को मिजोरम में क्रिसमस सेलिब्रेशन की छुट्टी है। मेघालय में 30 दिसंबर को यू कियांग नॉन्गबाह के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी. महीने के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मिजोरम में नए साल की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!