ब्रेकिंग न्यूज़
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास |
हाइलाइट न्यूज़
मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन हरदोई थाना हरियावांं हलका एसआई रामशीष सिंह द्वारा महिला सीमा देवी को लात घुसा से मारकर किया बेहोश विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं: सीएम योगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हालात गंभीर, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने सरकार से ठोस कदम उठाने के लिए दिया संदेश श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न मिशन ओलम्पिक गेम्स के लिए योगी सरकार ने झोंकी ताकत, बनेंगे 30 हजार नये खेल के मैदान आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन हरदोई थाना हरियावांं हलका एसआई रामशीष सिंह द्वारा महिला सीमा देवी को लात घुसा से मारकर किया बेहोश विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं: सीएम योगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हालात गंभीर, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने सरकार से ठोस कदम उठाने के लिए दिया संदेश श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

“मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?”

D

Dainik India News

131 views
“मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?”
Article image

कंचना बिहारी मार्ग पर मंडरा रहा करंट का खतरा, 25 डिग्री झुका ,हाईटेंशन खंभा बना ‘मौत का टावर’”

हर पल जान जोखिम में: 11,000 वोल्ट का झुका खंभा चीख-चीख कर मांग रहा कार्रवाई”

बिजली विभाग की लापरवाही से दहशत में लोग, हादसे को खुला न्योता दे रहा झुका हाईटेंशन पोल”

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। राजधानी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही अब आम नागरिकों की जान पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। कल्याणपुर स्थित कंचना बिहारी मार्ग पर 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन का एक विशाल बिजली खंभा पिछले कई दिनों से खतरनाक रूप से झुका हुआ है, लेकिन विभागीय तंत्र मानो किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहा हो। ट्रांसफार्मर के ठीक सामने स्थित यह खंभा करीब 25 डिग्री तक तिरछा हो चुका है और स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी स्थिति लगातार और अधिक गंभीर होती जा रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त रहता है, जहाँ दिनभर राहगीरों, स्कूली बच्चों, वाहनों और दुकानदारों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि यह हाई-टेंशन खंभा अचानक गिरता है, तो न केवल भीषण जनहानि हो सकती है बल्कि आसपास स्थित ट्रांसफार्मर के कारण आग लगने, शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने जैसी भयावह स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय नागरिकों के मन में हर पल भय और आशंका का माहौल बना हुआ है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस खतरे से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदारों का रवैया बेहद उदासीन बना हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी केवल इतना कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच निकलते हैं कि “यह खंभा नहीं गिरेगा।” विभाग की यही लापरवाही अब लोगों के आक्रोश का कारण बनती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि इस खंभे को ठीक नहीं कराया गया, तो आने वाला समय किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

जनता ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों और प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और इस खतरनाक खंभे को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।

कंचना बिहारी मार्ग पर झुका यह बिजली खंभा अब केवल एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!