ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
विकसित भारत@2047 का संकल्प: उत्तर प्रदेश बनेगा राष्ट्र का ग्रोथ इंजन राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट नाग पंचमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-महाना भाकियू के प्रदर्शन के बाद रजबहा में पर्याप्त पहुंचा पानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर सावरकर विचार मंच द्वारा आयोजित किया गया समारोह-जेपी सिंह अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, नियमित जीवनशैली और चिकित्सीय परामर्श से मिलेगी राहत गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्यता हेतु निर्वाचन सम्बन्धी तिथियां जारी, विकसित भारत@2047 का संकल्प: उत्तर प्रदेश बनेगा राष्ट्र का ग्रोथ इंजन राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने 22 जनवरी 2024 को सजीव प्रसारण, यज्ञ,स्वास्थ शिविर, भंडारा प्रसाद हेतू आमंत्रण दे सहभागिता का निवेदन किया -जितेन्द्र प्रताप सिंह समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट नाग पंचमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-महाना भाकियू के प्रदर्शन के बाद रजबहा में पर्याप्त पहुंचा पानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर सावरकर विचार मंच द्वारा आयोजित किया गया समारोह-जेपी सिंह अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, नियमित जीवनशैली और चिकित्सीय परामर्श से मिलेगी राहत गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्यता हेतु निर्वाचन सम्बन्धी तिथियां जारी,
Uncategorized English

निकाय चुनाव:दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने तक योगी के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड!

D

Dainik India News

21 views
निकाय चुनाव:दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने तक योगी के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड!

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ।श्रेष्ठतम नतीजे यूं ही नहीं आ जाते। इसके लिए पूरी शिद्दत से दिन-रात लगना होता है। वर्षों से योगी आदित्यनाथ यही काम करते रहे हैं। तब भी जब उनको जीत सुनिश्चित जान पड़ती थी। गोरखपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए हुए उन्होंने नगरीय निकाय के एक चुनाव में 74 जनसभाएं करके भाजपा के पक्ष में बाजी पलट दी थी। वह भी तब मेयर भाजपा का ही बनेगा इसका उनको पूरा यकीन था।

 नगरीय निकाय चुनावों में भी  बतौर मुख्यमंत्री वह यही कर रहे हैं। सूबे की कमान संभालने के बाद चुनाव दर चुनाव वह इसी शिद्दत से प्रचार में जान लड़ा देते हैं। फिर तो मौसम भी उनके अभियान के आड़े नहीं आता। 

पहले चरण में योगी ने की थी करीब 28 सभाएं

 मालूम हो कि नगर निकाय के पहले चरण के चुनावों में योगी ने 28 जनसभाएं व सम्मेलन किये थे। इस दौरान वह 37 जिलों में से करीब दो दर्जन जिलों में पहुंचे। जिन 10 शहरों में नगर निगम के चुनाव होने थे उन सबमें वह गये।

पहले चरण में वोट डालने के तुरंत बाद दूसरे चरण के प्रचार में जुटे

पहले चरण का मतदान 4 मई (गुरुवार) को हुआ। अपने गृह जनपद गोरखपुर में मतदान के तुरंत बाद वह दूसरे चरण के प्रचार के लिए सिद्धार्थनगर, बस्ती, सुल्तानपुर और अयोध्या के तूफानी दौरे पर निकल गए। अयोध्या के लिए तो यह उनका दूसरा दौरा था।

अगले दिन शुक्रवार (5 मई) को उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, मेरठ और गाजियाबाद का तूफानी दौरा किया। शनिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार वह बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनावी दौरे पर हैं।

  9 मई तक के प्रस्तावित दौरों की रूपरेखा तैयार

 आगे उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के लिए उनके दौरों का कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित है। इस क्रम में 8 मई सोमवार को बाराबंकी, मीरजापुर और अयोध्या एवं 9 मई मंगलवार को कानपुर, बाँदा एवं चित्रकूट में उनकी चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं।

  माना जा रहा है कि दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने के बाद जब उनके इस चुनाव के बाबत दौरों की गिनती होगी तो यह खुद में एक रिकॉर्ड होगा। हर चुनावी सभा में भाजपा शासनकाल में हुए स्थानीय स्तर पर विकास कार्य, इन विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का अनुरोध होता है। हर चुनाव की तरह सुशासन एवं विकास के लिए अपराध एवं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का असरदार तरीके से जिक्र जरूर रहता है।

योगी के तूफानी प्रचार के आगे विपक्ष कहीं मुकाबले में नहीं

रही बात प्रमुख विपक्षी दलों की तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इन चुनावों में कहीं है ही नहीं। बसपा ने समन्वय की सारी जिम्मेदारी मंडलीय समन्वयकों के सर डाल दी है। पार्टी की मुखिया को अब भी उम्मीद है कि दलित वोट तो उनके हैं ही। मुस्लिम मिल जाएं तो उनकी पार्टी कुछ गुल खिला सकती है। इसी उम्मीद में उन्होंने 17 नगर निगमों में 11 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।

 रही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बात तो लखनऊ में उनका प्रचार मेट्रो तक सीमित रहा। गोरखपुर एवं सहारनपुर वह जरूर गये, पर रस्मअदायगी के तौर पर। क्योंकि वह पहले चरण के चुनावों के बिल्कुल अंत में निकले।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!