ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति जप व यज्ञ पूर्ण होने पर इस क्रम के साथ विसर्जन करें- ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा , European markets are waiting for UP's mangoes: CM Yogi बसंत पंचमी पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, वैदिक दृष्टिकोण से बताया पर्व का महत्व लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया: प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 26 जनवरी को सांख्य, वेदांत और गीता दर्शन पर दिया व्याख्यान उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति जप व यज्ञ पूर्ण होने पर इस क्रम के साथ विसर्जन करें- ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा , European markets are waiting for UP's mangoes: CM Yogi बसंत पंचमी पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, वैदिक दृष्टिकोण से बताया पर्व का महत्व लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया: प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 26 जनवरी को सांख्य, वेदांत और गीता दर्शन पर दिया व्याख्यान
उत्तर प्रदेश सरकार English

सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक

D

Dainik India News

20 views
सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2025।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सुरक्षा को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनके आधिकारिक आवास लोक कल्याण मार्ग पर भेंट की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को घटनास्थल से मिल रही ताजा जानकारियों और सेना की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच यह अहम बैठक लगभग 40 मिनट तक चली। बैठक में संभावित रणनीतिक विकल्पों और जवाबी कार्रवाई पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने रक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता के साथ उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

घटना के बाद से दिल्ली से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस को संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सहित अन्य सीमावर्ती राज्यों में गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।

माहौल ऐसा बन गया है कि देश जल्द ही आतंकियों के खिलाफ कोई बड़ा और निर्णायक कदम उठा सकता है। शीर्ष स्तर पर हो रही बैठकों और सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों को देखते हुए इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही है कि भारत एक बार फिर सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कह चुके हैं कि आतंक के खिलाफ "नई नीति नई रीति" से निपटा जाएगा।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत ने कई बार आतंकी घटनाओं के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कदम उठाए हैं। ऐसे में इस बार भी कड़ा जवाब दिए जाने की पूरी संभावना बन रही है। पूरे देश की नजर अब सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हुई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!