ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
बेघरों को घर दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल दान देनेवाला दानी कौन? अर्थ जगत की पड़ताल: घाटे से कमाई का ज़ोमैटो मॉडल—कैसे निवेशकों ने 'घाटा' बेचा और मुनाफ़ा कमा लिया दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन मोहम्मदाबाद गोहना के चालीसवां में अग्निशमन केंद्र के निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री आईजीआरएस रैंकिंग में मऊ पुलिस अव्वल, मधुबन सहित पांच थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया पश्चिम मंडल-3 कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय विषयों पर हुआ गहन मंथन बेघरों को घर दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल दान देनेवाला दानी कौन? अर्थ जगत की पड़ताल: घाटे से कमाई का ज़ोमैटो मॉडल—कैसे निवेशकों ने 'घाटा' बेचा और मुनाफ़ा कमा लिया दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन मोहम्मदाबाद गोहना के चालीसवां में अग्निशमन केंद्र के निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री आईजीआरएस रैंकिंग में मऊ पुलिस अव्वल, मधुबन सहित पांच थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया पश्चिम मंडल-3 कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय विषयों पर हुआ गहन मंथन
उत्तर प्रदेश सरकार English

ई ऑक्शन के जरिए 38 कमर्शियल प्रॉपर्टीज आवंटित करेगा यीडा

D

Dainik India News

5881 views
ई ऑक्शन के जरिए 38 कमर्शियल प्रॉपर्टीज आवंटित करेगा यीडा

4 फ्यूल फिलिंग स्टेशंस, 3 कमर्शियल कियोस्क, 25 कमर्शियल शॉप्स व 6 कमर्शियल फुटप्रिंट प्लॉट्स के आवंटन प्रक्रिया को अक्टूबर तक किया जाएगा पूरा

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की वेबसाइट के जरिए होगी नीलामी प्रक्रिया, ऑक्शन में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

462 बहुमंजिला भवनों की ओपेन एंडेड योजना के 287 सफल आवेदकों का ड्रॉ हुआ संपन्न, 20 सितंबर को दिया जाएगा आवंटन पत्र

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार की मंशा के अनरूप सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपने संबंधित क्षेत्रों के समेकित विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर्स के निर्माण के साथ ही क्षेत्र में कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी प्राधिकरणों का विशेष फोकस है। इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा अक्टूबर में मेगा ई ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कमर्शियल प्रॉपर्टीज के आवंटन के लिए करोड़ों की बोली लगेगी। सीएम योगी की मंशा अनुरूप, यीडा अपनी वेबसाइट के जरिए 4 फ्यूल फिलिंग स्टेशंस, 3 कमर्शियल कियोस्क, 25 कमर्शियल शॉप्स व 6 कमर्शियल फुटप्रिंट प्लॉट्स के आवंटन को ई ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए अंजाम देगी। वहीं, दूसरी ओर, शुक्रवार को यीडा की 462 बहुमंजिला भवनों की ओपेन एंडेड योजना के 287 सफल आवेदकों का ड्रॉ संपन्न हुआ। इनके नामों की सूची जारी कर दी गई है और प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संपन्न की गई है। 20 सितंबर को सफल आवेदकों को आवंटन पत्र दे दिया जाएगा। 

अलग-अलग कमर्शियल प्रॉपर्टीज के आवंटन का रास्ता होगा साफ

यीडा द्वारा अक्टूबर में किए जा रहे मेगा ऑक्शन के जरिए अलग-अलग कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज के आवंटन का रास्ता साफ होगा। यीडा द्वारा इस ई ऑक्शन को अपनी वेबसाइट के जरिए शाम 5 बजे तक कंडक्ट किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है और बिड्स सबमिट करने का आखिरी दिन 16 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। वहीं, ईएमडी सबमिशन के लिए 12 अक्टूबर को आखिरी दिन निर्धारित किया गया है। इस ऑक्शन के जरिए फ्यूल फिलिंग स्टेशंस, कमर्शियल कियोस्क, कमर्शियल शॉप्स व कमर्शियल फुटप्रिंट प्लॉट्स के रूप में कुल 38 कमर्शियल प्रॉपर्टीज के आवंटन प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए 11,800 रुपए बतौर डॉक्यूमेंट फीस निर्धारित की गई है।  

कुल 308 मिले आवेदन, 21 ने मांगा पंजीयन राशि रिफंड

यीडा की 462 बहुमंजिला भवनों की ओपेन एंडेड योजना के अंतर्गत शुक्रवार को हुए ड्रॉ के जरिए 287 सफल आवेदकों के भवनों व ब्लॉक निर्धारण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रक्रिया में कुल मिलाकर 308 आवेदन आए थे, मगर इनमें से 21 ने अपनी पंजीयन राशि रिफंड किए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया था। यह योजना 2 अगस्त 2023 को प्रकाशित की गई थी। योजना के अंतर्गत सेक्टर डी में 99.86 वर्ग मीटर के बहुमंजिला भवनों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए थे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत ड्रॉ द्वारा चतयनित पात्र आवेदकों की सूची को प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। सभी पात्र लोगों की सूची और रिक्त भवनों की सूची को भी ड्रॉ स्थल पर चस्पा कर दिया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!