ब्रेकिंग न्यूज़
आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? |
हाइलाइट न्यूज़
जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता डा. महेंद्र सिंह: आध्यात्मिकता और राजनीति का अद्भुत संगम एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं / छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के हित में प्रधानमंत्री द्वाराउठाए गए कदमों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया संस्कृत भाषा व संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त के परिसर हेतू सकारात्मक परिचर्चा The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami महान क्रन्तिकारी वीर सावरकर के साथ इतिहासकारों ने नही किया था न्याय:योगी आदित्यनाथ जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता डा. महेंद्र सिंह: आध्यात्मिकता और राजनीति का अद्भुत संगम एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं / छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के हित में प्रधानमंत्री द्वाराउठाए गए कदमों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया संस्कृत भाषा व संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त के परिसर हेतू सकारात्मक परिचर्चा The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami महान क्रन्तिकारी वीर सावरकर के साथ इतिहासकारों ने नही किया था न्याय:योगी आदित्यनाथ
Uncategorized English

नवगठित समितियों की बैठक-महाना

D

Dainik India News

19 views
नवगठित समितियों की बैठक-महाना

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का बड़ा महत्त्व होता है। फिर चाहे वह सत्ता पक्ष का सदस्य हो अथवा विपक्ष का। जनता को अपने जनप्रतिनिधि से बडी अपेक्षाएं होती है वहीं जनप्रतिनिधि की भी अपनी जनता के प्रति बड़ी जवाबदेही होती है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने यह बातें आज  नवगठित स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच समिति, प्रतिनिहित विधायन समिति, पंचायती राज समिति तथा विधान मंडल की अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति की बैठकों के उद्घाटन पर कही।
श्री महाना ने कहा कि राज्य सरकार विभागों की हर दिन मानिटिरिंग नहीं कर सकती है। इसलिए विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया जाता है। यह समितियां  वित्तीय मामलों पर अपनी निगाह रखती है। समितियों के निर्णयों को विधानसभा में रखने के बाद फिर सरकार को इसके सुझाव दिए जाते हैं। श्री महाना ने कहा कि सरकारी बजट का धन जनता तक पहुंचना चाहिए।
श्री महाना ने कहा कि जनता के धन का सही उपयोग हो, समितियां इन पर पैनी निगाह रखती हैं। समितियों में सब सदस्यों की बराबर की जिम्मेदारी होती हैं। हर समिति के अलग अलग नियम होते हैं। इसलिए यदि समिति के सदस्यों को नियमावली की पूरी जानकारी होगी तो वह उनकी बात अधिक प्रभावी ढंग से बैठक में कही जा सकती हैं। साथ ही समितियां अपने काम से कई कीर्तिमान भी स्थापित कर सकती हैं। इसलिए समिति के सदस्य अध्ययन करके ही बैठक में जाएं।
उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि राजनीति के क्षेत्र में हमेशा सीखते रहना चाहिए। ये एक बड़ा प्लेटफार्म है। बेहतर काम को देखते हुए संभावना इस बात की भी रहती है कि आप अगली बार किसी दूसरी कमेटी के सदस्य हो जाए।
स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनोें की जांच सम्बन्धी समिति की एक बैठक में उन्होंने कहा कि हमारे देश में यदि कृषि देश की आत्मा है तो नगर निकाय उसका चेहरा है।
इस मौके पर बैठक में उपस्थित समितियों के सभी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशन में वह जनहित के कार्यों को सुचारू रूप से करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभायेंगे।
समितियों के उद्घाटन बैठक के अवसर स्थानीय निकायों के लेखा-परीक्षा प्रतिवेदनो की जाँच संबन्धी समिति के सभापति श्री सुनील शर्मा, प्रतिनिहित विधायन समिति, के सभापति श्री अमित अग्रवाल, पंचायती राज समिति के सभापति श्री विपिन कुमार ‘डेविड’ अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्ति जातियों संबन्धी संयुक्त समिति के सभापति श्री श्रीराम चौहान एवं सभी समितियों के सदस्य तथा विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!