ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत की शक्ति को समझने और जीवन को बेहतर बनाने का अवसर है विश्व संस्कृत दिवस संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने सम्पर्क सप्ताह का प्रारम्भ बाराबंकी जनपद से किया- जितेन्द्र प्रताप सिंह ड्रोन कैमरे से कच्ची शराब के कारोबरियों के खिलाफ पुलिस नें की छापेमारी, मौके से 3200 लीटर लहन व 50 लीटर शराब बरामद ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी  पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश नगीना नगर में मनोज टंडन के नेतृत्व में युवा टीम का गठन RSS के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण के निधन पर सीएम योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है अखण्ड भारत के संकल्प के साथ मनाया विद्यार्थियों ने उत्सव-जितेन्द्र प्रताप सिंह संस्कृत की शक्ति को समझने और जीवन को बेहतर बनाने का अवसर है विश्व संस्कृत दिवस संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने सम्पर्क सप्ताह का प्रारम्भ बाराबंकी जनपद से किया- जितेन्द्र प्रताप सिंह ड्रोन कैमरे से कच्ची शराब के कारोबरियों के खिलाफ पुलिस नें की छापेमारी, मौके से 3200 लीटर लहन व 50 लीटर शराब बरामद ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी  पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश नगीना नगर में मनोज टंडन के नेतृत्व में युवा टीम का गठन RSS के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण के निधन पर सीएम योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है अखण्ड भारत के संकल्प के साथ मनाया विद्यार्थियों ने उत्सव-जितेन्द्र प्रताप सिंह
Uncategorized English

नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर: दूर-दूर से आए 1300 से अधिक दिव्यांग, 212 का ऑपरेशन चयन और 690 का माप लिया

D

Dainik India News

18 views
नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर: दूर-दूर से आए 1300 से अधिक दिव्यांग, 212 का ऑपरेशन चयन और 690 का माप लिया

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ, 28 जुलाई 2024। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को लखनऊ के किसान बाजार, विभूति खंड स्थित एक होटल में नि:शुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और नारायण लिंब व केलिपर्स माप शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप, मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी रामचंद्र प्रधान एवं गौरी शंकर गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मंत्री कश्यप ने कहा, "मैं नारायण सेवा संस्थान की सेवाएं देखकर अभिभूत हूँ। उत्तर प्रदेश के हजारों दिव्यांगों को मदद के लिए आगे आने पर संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का अभिनंदन करता हूँ। ऐसे संस्थानों के योगदान से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्यों में गति मिलती है और विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।" उन्होंने नारायण सेवा संस्थान को हर संभव मदद देने और प्रदेश में रोजगार मेले लगाने की भी घोषणा की।

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा, "संस्थान दिव्यांगों को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास और कार्य कर रही हैं, वह अनुकरणीय है।" एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी संस्थान से शिविर आयोजित करने का आग्रह करते हुए संस्थान की टीम और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की।

शिविर के दौरान मंत्री कश्यप ने दिव्यांगों के अनुभव सुने और डॉक्टरों की टीम से उपचार और लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया।

प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान की नि:शुल्क सेवाओं के बारे में बताया कि वे ऑपरेशन, नारायण लिंब लगाना, 5000 लोगों को रोज भोजन कराना, आर्थिक रूप से असमर्थ 600 मजदूरों के बच्चों के लिए नि:शुल्क नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल चलाना, सैकड़ों दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई, मेहंदी का प्रशिक्षण देना और उनका सामूहिक विवाह कर घर बसाने जैसे अनेक प्रकल्प चला रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज शिविर में करीब 60 फीसदी दिव्यांग सड़क दुर्घटना से अपंग हुए हैं, जिनमें 20 प्रतिशत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे और 15 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। 30 प्रतिशत ऑपरेशन के लिए आए हैं। बाकी अन्य आयुवर्ग और दिव्यांगता वाले हैं। यह शिविर सफल और ऐतिहासिक रहा।"

शिविर में स्थानीय संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति, लखनऊ जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सहित 30 से अधिक संगठन ने सेवाएं दीं। संस्थान ने उनके कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चोबिसा ने बताया कि आज शिविर में 1300 से अधिक दिव्यांग आए जिन्हें संस्थान पीएंडओ टीम ने देखा और 520 दिव्यांगों का नारायण लिंब हाथ-पैर और 170 जन का केलिपर्स लगाने के लिए माप लिया। करीब 210 दिव्यांग रोगियों का चयन शल्य चिकित्सा हेतु किया गया, जिनका उदयपुर ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन होगा।

शिविर प्रभारी अचल सिंह भाटी ने बताया कि कास्टिंग और माप के लिए चयनित दिव्यांगों को करीब 2 से 3 माह बाद पुनः लखनऊ में शिविर कर नारायण लिंब पहनाए जाएंगे। संस्थान द्वारा निर्मित ये नारायण लिंब गुणवत्ता युक्त, वजन में हल्के और उपयोग में टिकाऊ हैं। शिविर में लखनऊ के आसपास और सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, बलिया, बनारस, आगरा, झांसी, मिर्जापुर आदि जिलों के अलावा बिहार और उत्तराखंड के भी रोगी आए। सभी रोगियों को संस्थान की ओर से नि:शुल्क भोजन, चाय और अल्पाहार प्रदान किया गया। संस्थान की 50 सदस्यीय टीम की एकजुटता और मेहनत से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्थान मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!