ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh • उ. प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथम वैचारिक गौष्ठी का हुआ आयोजन • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • नीरज सिंह से शिष्टाचार भेंट, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुआ विमर्श • एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत • त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन • 06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन • Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh • उ. प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथम वैचारिक गौष्ठी का हुआ आयोजन • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • नीरज सिंह से शिष्टाचार भेंट, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुआ विमर्श • एक जनपर एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत • त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन • 06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

चार शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

D

Dainik India News

• 7293 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्तव्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले चार शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर शोक परेड होगी और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री स्मृति दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। इस वर्ष शहीद उपनिरीक्षक स्वर्गीय प्रशान्त यादव, शहीद आरक्षी स्वर्गीय सोनू कुमार, स्वर्गीय हरविन्द्र सिंह व देवेन्द्र सिंह के परिवार को सम्मानित किया जाएगा।पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर एक सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 के मध्य देश में कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों की शौर्य गाथाओं को याद किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश के चार शहीद पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। लखनऊ पुलिस लाइन के मैदान में पुलिस स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को शोक परेड का पूर्वाभ्यास भी होगा।आगरा के थाना खंदौली में तैनात उपनिरीक्षक प्रशान्त यादव कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। प्रशान्त कुमार मोटरसाइकिल से हमराह आरक्षी चन्द्रेसन के साथ गश्त कर रहे थे। ग्राम नहर्रा के पास अपराधी विश्वनाथ हाथ में तमंचा लेकर खड़ा था। प्रशान्त यादव ने मोटरसाइकिल से उतरकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच अपराधी ने गोली चला दी थी। गोली लगने से घायल उपनिरीक्षक प्रशान्त यादव की 24 मार्च 2021 को मृत्यु हो गई थी। वहीं मैनपुरी में तैनात आरक्षी हरविन्द्र सिंह भाजपा नेता शिवम सिंह चौहान के गनर थे। छह नवंबर 2020 की शाम स्टेशन रोड के पास बदमाशों ने भाजपा नेता की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में शिवम सिंह की सुरक्षा में तैनात हरविन्द्र सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 28 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई थी।आगरा के थाना सैंया में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह अन्य आरक्षियों के साथ आठ नवंबर 2020 की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर ट्राली राजस्थान से अवैध खनन लेकर आ रही है। इस सूचना पर आरक्षी सोनू कुमार व दो अन्य आरक्षियों को थाने से बुलाया गया, जो तिराहे पर मुस्तैद हो गए थे। कुछ देर बाद अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली उधर से गुजरी और तिराहे पर पुलिसकर्मियों को मौजूद देखकर चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी। आरक्षी सोनू कुमार ने बड़े साहस से ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घटना में गंभीर रूप से घायल आरक्षी सोनू कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।कासगंज के थाना सिढपुरा में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार व आरक्षी देवेन्द्र सिंह नौ फरवरी 2021 को वांछित अपराधी की तलाश में निकले थे। ड्यूटी के दौरान ग्राम नगला धीमर में अपराधी मोती, उसके भाई एलकार व पांच-छह अन्य अपराधियों के साथ मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया था। जिसमें उपनिरीक्षक अशोक कुमार व आरक्षी देवेन्द्र सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। दोनों पुलिसकार्मिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिढपुरा ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने आरक्षी देवेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया था।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!