ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ • 1993 बैच के IPS डॉ के एस प्रताप कुमार ने एडीजी जोन गोरखपुर का पद भार ग्रहण किया • राजनाथ सिंह का लखनऊवासियों से विशेष लगाव उनके लखनऊ के विकास में परिलक्षित होता है - जितेंद्र प्रताप सिंह • ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह • डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना • मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया • ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा • तेज रफ्तार हवा के साथ आई आंधी और बुदाबूदी से गेहूं की कटाई व मड़ाई हुआ प्रभावित • सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ • 1993 बैच के IPS डॉ के एस प्रताप कुमार ने एडीजी जोन गोरखपुर का पद भार ग्रहण किया • राजनाथ सिंह का लखनऊवासियों से विशेष लगाव उनके लखनऊ के विकास में परिलक्षित होता है - जितेंद्र प्रताप सिंह • ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह • डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना • मुख्यमंत्री ने जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रपति जी के आगामीभ्रमण कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया • ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा • तेज रफ्तार हवा के साथ आई आंधी और बुदाबूदी से गेहूं की कटाई व मड़ाई हुआ प्रभावित •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

नीरज सिंह से शिष्टाचार भेंट, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुआ विमर्श

D

Dainik India News

• 47328 views
नीरज सिंह से शिष्टाचार भेंट, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुआ विमर्श

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से की मुलाकात, संगठनात्मक एवं सांस्कृतिक विषयों पर हुई चर्चा

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, सनातन मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। भेंट के दौरान सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने नीरज सिंह को संगठन की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी युवा ऊर्जा, संगठनात्मक दक्षता और जनसंपर्क की प्रभावी शैली उन्हें प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य में विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच संवाद और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

भेंट के दौरान सिंह ने सनातन मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर संवाद और रचनात्मक गतिविधियों की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक समरसता तथा जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।

वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए भेंट के प्रति आभार जताया।

शिष्टाचार भेंट को दोनों संगठनों के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों पर संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!