ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, • स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित • छठ पूजा स्थल पर CCTV लगाने का दबाव, भक्तों में भय का माहौल: पूर्व विधायक सुखबीर दलाल ने जताई नाराजगी • युवकों को घर में झांकने से मना करना पड़ा भारी, मारपीट, तोड़फोड़ • ठंड का सितम जारी,लोग परेशान, जनजीवन अस्त-व्यस्त • श्री सतीश महाना सर्वसम्मति से विधान सभा अध्यक्ष निर्वाचित:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • हरदोई तहसील संडीला में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस • दीपावली और छठ पर सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे DM-SP, मोहम्मदाबाद गोहना में किया संयुक्त रूट मार्च • 39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, • स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित • छठ पूजा स्थल पर CCTV लगाने का दबाव, भक्तों में भय का माहौल: पूर्व विधायक सुखबीर दलाल ने जताई नाराजगी • युवकों को घर में झांकने से मना करना पड़ा भारी, मारपीट, तोड़फोड़ • ठंड का सितम जारी,लोग परेशान, जनजीवन अस्त-व्यस्त • श्री सतीश महाना सर्वसम्मति से विधान सभा अध्यक्ष निर्वाचित:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • हरदोई तहसील संडीला में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस • दीपावली और छठ पर सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे DM-SP, मोहम्मदाबाद गोहना में किया संयुक्त रूट मार्च •
उत्तर प्रदेश English

दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया

D

Dainik India News

• 8312 views
दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव-2021 के अवसर पर दीप
प्रज्ज्वलित किया, मंत्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती एवं पूजन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव-2021 के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती एवं पूजन किया। इस वर्ष दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री जी को इस कीर्तिमान का प्रमाण-पत्र सौंपा गया।


राम की पैड़ी के अलावा, अयोध्या के नगर क्षेत्र में 03 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित हुए। कुल मिलाकर 12 लाख से अधिक दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। इन दीपों के प्रज्ज्वलन में डॉ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं वॉलण्टियर्स द्वारा राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीपों का एक साथ प्रज्ज्वलन कर विश्व रिकॉर्ड बना। राम की पैड़ी पर 3-डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रामायण पर आधारित भव्य लेजर-शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्य व नयनाभिराम आतिशबाजी का भी लोगों ने आनन्द उठाया।
मुख्यमंत्री जी ने भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने सामाजिक एकता व समरसता का जो सन्देश दिया है, हम सभी को उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार से दुनिया के लोग भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़ रहे हैं। देश को सुपर पावर के रूप में स्थापित करने के लिए अयोध्या की पावन नगरी से सभी लोग प्राणपण से संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई गरीब का घर न रहे, जहां दीप न जले और दीपावली की मिठाई न पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान सहित जनप्रतिनिधिगण प्रत्येक परिवार, विशेषकर गरीबों, दलितों, वंचितों आदि के घर जाकर उनके दीपावली के उत्सव में उत्साह, उल्लास व उमंग का वातावरण बनाएं। उन्हांेने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से दीपावली के दिन सभी घरों में दीप प्रज्ज्वलन और मिष्ठान वितरण के लिए सहयोग किए जाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में उत्साह और उमंग का यह पर्व हमेशा आता रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या दुनिया की उत्कृष्ट आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 05 अगस्त, 2020 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर निर्माण का कार्यारम्भ किया गया। मन्दिर निर्माण से हमारे संकल्प और धैर्य को विजय मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से 45 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 15 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से दिसम्बर, 2020 से आगामी होली पर्व तक निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता रहेगा। इस प्रकार, हम रामराज्य की अवधारणा को चरितार्थ करते रहेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!