ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित पं. प्रदीप मिश्रा के व्यंग्य से गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ताओ में आक्रोश Amway और भारत का साझा विश्वास — जब विदेशी पूँजी आत्मनिर्भरता के अर्थ को नया आयाम देती है हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी 42 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की स्वाधीनता का अमृत महोत्सव : देशप्रेम की बही रसधार उत्तर प्रदेश विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकारी) निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के संग पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ की ब्रीफिंग विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित पं. प्रदीप मिश्रा के व्यंग्य से गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ताओ में आक्रोश Amway और भारत का साझा विश्वास — जब विदेशी पूँजी आत्मनिर्भरता के अर्थ को नया आयाम देती है हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी 42 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की स्वाधीनता का अमृत महोत्सव : देशप्रेम की बही रसधार उत्तर प्रदेश विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकारी) निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के संग पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ की ब्रीफिंग
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>दीपोत्सव के लिए दोगुना है वॉलंटियर्स का उत्साह, दीयों से बनाया जा रहा राम मंदिर</strong>

B

Bhargav Bhargav

5919 views

पीएम मोदी और सीएम योगी की मौजूदगी ने वालंटियर्स में भरा जोश

वॉलंटियर्स ने राम की पैड़ी पर उकेरा राम मंदिर का स्ट्रक्चर

स्ट्रक्चर को दीयों से सजाया, दीपोत्सव के दौरान 3डी जैसा होगा अहसास

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंचे हजारों वॉलंटियर्स का उत्साह देखते ही बन रहा है। रविवार शाम को होने वाले इस महा उत्सव में पीएम मोदी और सीएम योगी की मौजूदगी को देखते हुए वॉलंटियर्स का उत्साह भी दोगुना हो गया है। इसी का नतीजा है कि दीयों को बिछाने में जुटे इन वॉलंटियर्स ने दीयों के जरिये राम मंदिर की आकृति ही उकेर दी है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए इन वॉलंटियर्स ने 500 वर्ग मीटर आकार की राम मंदिर आकृति बनाई है जिसे दीयों से सजाया जा रहा है। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान इन दीयों को जब प्रज्ज्वलित किया जाएगा तो राम मंदिर की एक जीवंत और मनोरम छवि सामने आएगी। गौरतलब है कि अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार भी भक्तों की मंशा के अनुरूप निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दे चुकी है। पीएम और सीएम रविवार को राम लला के दर्शन के साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति का भी जायजा लेंगे। 

पीएम और सीएम देखेंगे मनोरम छवि

असिस्टेंट प्रोफेसर और बतौर टीम लीडर दीयों को बिछाने के कार्य मे जुटीं सरिता द्विवेदी की अगुवाई में राम मंदिर को ड्रा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार दीपोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। राम मंदिर शिलान्यास के बाद यह दूसरा मौका है जब वो अयोध्या आ रहे हैं। इसी खुशी में हमने 500 वर्ग मीटर में राम मंदिर उकेरा है। इसे दीयों से सजाया जाएगा। जब ये रौशन होगा तो 3डी की तरह उभरकर सामने आएगा। इसकी बेहद सुंदर छवि दिखाई देगी। यह लाखों भक्तों की इच्छा है कि राम मंदिर जल्द तैयार हो और हमारा प्रयास है कि हम पीएम और सीएम तक इसकी एक झलक पहुंचाएं। 

मुस्लिम वॉलंटियर्स भी शामिल

सिर्फ हिन्दू ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम युवक और युवतियां भी वॉलंटियर्स के रोल में भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं में एक युवती और स्थानीय निवासी नाइजा खान ने कहा कि पीएम मोदी।और सीएम योगी के आने से हमारा उत्साह भी दोगुना हो गया है। हम 5 साल से यहां दीये जला रहे हैं । ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमें इस उत्सव में शामिल होने का मौका मिला। स्थानीय निवासी होने के कारण हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसमें अपना सहयोग करे और अयोध्या को मनोरम बनाने का प्रयास करें। 

पूरे संसार को महसूस होगी आभा

एक अन्य वालंटियर शेषमणि त्रिपाठी भी पूरे जोश के साथ अपनी टीम के साथ दीये लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि दीये बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब सिर्फ मेहमानों का इंतजार है। पीएम और सीएम की मौजूदगी से ये कार्यक्रम और भी भव्य हो गया है। एक साथ जब राम की पैड़ी पर 17 लाख दीये जगमगाएंगे तो इसकी रोशनी से सिर्फ अयोध्या और उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा संसार दीपोत्सव की आभा को महसूस करेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!