ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य का विज्ञान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के स्थाई मुख्य सचिव: क्या यह नई शुरुआत है या पुराने विवादों का अंत? वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत 101वें स्थान पर, पाकिस्तान-बांग्लादेश और नेपाल से पीछे वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य का विज्ञान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के स्थाई मुख्य सचिव: क्या यह नई शुरुआत है या पुराने विवादों का अंत? वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत 101वें स्थान पर, पाकिस्तान-बांग्लादेश और नेपाल से पीछे वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत
Uncategorized English

हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी

D

Dainik India News

24 views
हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी

दैनिक इंडिया न्यूज़,हरदोई जिले के विकासखंड बावन के ग्राम सभा कोर्रिया के मजरा चरौली में सार्वजनिक भूमि और तालाब पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। यह अवैध निर्माण गाटा संख्या 869 (तालाब), 870 (बंजर भूमि), और 871 (सार्वजनिक बारात घर) से जुड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की पटरी पर भूरा पुत्र बलदेव, जो अपनी ससुराल में रहते हैं, और उनकी पत्नी संगीता (पुत्री स्वर्गीय बंसी) मकान का अवैध निर्माण कर रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध निर्माण से बारात घर जाने वाले रास्ते पर भविष्य में बाधा उत्पन्न होगी। यह सार्वजनिक सुविधा के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और लेखपाल इस अनैतिक कार्य में लिप्त हैं और नियमों को ताक पर रखकर तालाब की जमीन को कब्जा करने की अनुमति दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री की योजनाओं को धक्का


एक ओर मुख्यमंत्री तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान और लेखपाल मोटी रकम लेकर तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण करवा रहे हैं। यह न केवल सरकारी योजनाओं के उद्देश्यों के खिलाफ है, बल्कि ग्रामीणों के अधिकारों का भी हनन है।

जिम्मेदार बने अनजान


सूत्रों के अनुसार, प्रधान और लेखपाल इस मामले में मिलीभगत कर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। हालांकि, इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन ने अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप और अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, तो सार्वजनिक सुविधाओं का नुकसान होगा और सरकारी योजनाओं का उद्देश्य विफल हो जाएगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सार्वजनिक भूमि और तालाब का संरक्षण सभी के हित में है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!