ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड के जवान की इलाज के दौरान हुई मौत अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 हजार के इनामी को दबोच कर भेजा जेल पिंक शक्ति वेबसाइट लांच करने पर मेयर सुषमा खर्कवाल नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड के जवान की इलाज के दौरान हुई मौत अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 हजार के इनामी को दबोच कर भेजा जेल पिंक शक्ति वेबसाइट लांच करने पर मेयर सुषमा खर्कवाल नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह
उत्तर प्रदेश English

तेज होगी विकास की रफ्तार, योगी सरकार ने पेश किया 3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट

D

Dainik India News

5760 views
तेज होगी विकास की रफ्तार, योगी सरकार ने पेश किया 3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट

औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को निजी इंडस्ट्रियल पार्क व हब के तौर पर विकसित करने के लिए ₹8000 करोड़

स्टार्ट अप व इन्क्यूबेटर के लिए 100 करोड़, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 899 करोड़

आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय, नैमिषारण्य में वेदविज्ञान केंद्र की होगी स्थापना

अनुपूरक बजट में जीआईएस 2023, जी-20 आयोजनों के लिए की वित्तीय व्यवस्था

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 05 दिसंबर: अथाह जन विश्वास के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का रिकार्ड बनाने वाली योगी सरकार अपने वादों को पूरा करने में जुट गई है। सोमवार से शुरू हुए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार ने ₹3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें करीब ₹14 हजार करोड़ नई योजनाओं के लिए खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। 

विधान मंडल के दोनों सदनों में सोमवार को पेश इस अनुपूरक बजट में प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया गया है। बजट में फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए 296 करोड़ का प्रावधान है तो आगामी वर्ष में यूपी में आयोजित होने वाले जी-20 के कार्यक्रमों के खर्च के लिए भी व्यवस्था की गई है। वहीं स्टार्टअप व इन्क्यूबेटर के लिए 100 करोड़, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 899 करोड़ आवंटित किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 8000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को निजी इंडस्ट्रियल पार्क व हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्राविधानित है। 

प्रयागराज कुंभ को भव्य-दिव्य बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस अनुपूरक बजट में ₹521 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जबकि 10 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट पर न्यायालय परिसरों के निर्माण के लिए 400 करोड़ का प्रावधान है। बजट में मुख्यमंत्री योगी की महात्वाकांक्षी योजना सीएम फेलोशिप का भी ध्यान रखा गया है तो स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी व प्रधानमंत्री आवास योजना को आगे बढाने के लिए भी वित्तीय  प्रस्ताव शामिल है। सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹2000 करोड़ मांगे गए हैं, तो युवाओं को निशुल्क टैबलेट व स्मार्ट फोन के लिए 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना बाबत मुख्यमंत्री योगी की घोषणा को पूरा करते हुए इस बजट में ₹5 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

सीएम ने किया लॉबी का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान भवन में नवीन काॅरिडोर के अलावा सत्ता पक्ष लाॅबी और प्रति पक्ष लाॅबी का उद्घाटन भी किया। दोनों ही लॉबी में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है और इनकी दीवारों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के साथ पूर्व विधायकों के भी चित्र प्रदर्शित हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!