ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
बिजली सब्सिडी पर 'मंडराया संकट', एलजी ने केजरीवाल सरकार के फैसले को बताया असंवैधानिक मैग्नीशियम : शरीर का अनदेखा नायक रक्षामंत्री के नेतृत्व में लखनऊ विकास की रफ्तार को मिली नई ऊर्जा, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताया आभार मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौताः एक क्रांतिकारी कदम लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी बिजली सब्सिडी पर 'मंडराया संकट', एलजी ने केजरीवाल सरकार के फैसले को बताया असंवैधानिक मैग्नीशियम : शरीर का अनदेखा नायक रक्षामंत्री के नेतृत्व में लखनऊ विकास की रफ्तार को मिली नई ऊर्जा, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताया आभार मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौताः एक क्रांतिकारी कदम लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश English

ट्रक ने बाइक व साइकिल सवार समेत छह को मारी टक्कर, तीन की मौत

D

Dainik India News

20 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

उन्नाव, । लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजगैन कोतवाली के पास सवारियों को देख एक ट्रक चालक ने रोड किनारे वाहन रोकने को अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक सामने एक बाइक व साइकिल सवार को आता देख ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसमें बाइक सवार दो युवक, साइकिल सवार दंपती व सवारी का इंतजार कर रहे दो लोग उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टर ने एक साइकिल सवार व दो अन्य को मृत घोषित कर दिया जबकि, महिला समेत दो बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है।मंगलवार शाम लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजगैन कोतवाली के पास दो लोग रोड किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। वहां से निकल रहे एक ट्रक को उन्होंने हाथ दिया तो चालक ने वाहन में अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी एक बाइक सवार चित्रांशु निवासी मुर्तजा नगर अजगैन व अजीत और साइकिल सवार सुखराम व उसकी पत्नी जानकीदेवी निवासी दौलत खेड़ा अजगैन ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें रोड किनारे खड़े दो लोगों समेत सभी छह लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां साइकिल सवार सुखराम व दो लोगों को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि, चित्रांशु, अजीत व जानकी देवी को भर्ती कर इलाज चल रहा है। हादसे में सवारी का इंतजार कर रहे दो व्यक्तियों की मौत के बाद पुलिस उनकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क हादसे होते रहे हैं जिनपर रोक नहीं लग पा रही है। कई बार चालक जल्दबाजी में ट्रक चलाते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान भी चलाती है लेकिन इन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। जिसकी वजह हाइवे पर लगातार घटनाएं हो रही हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!