ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
ट्राली से गन्ना खिंचने को लेकर मारपीट, केस दर्ज दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 : सेवा और सामाजिक योगदान के लिए समाजसेवी सम्मानित एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार आर्गेनिक तुलसी ग्रीन टी/हर्बल टी पीने के फायदे – Benefits of Organic tulsi green Tea गुजरात सरकार के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं लखनऊ हाईकोर्ट अवध बार के अध्यक्ष श्री आनंद मणि त्रिपाठी जी के वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं SSB और केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के संयुक्त तत्वाधान में गूंजी ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियां ट्राली से गन्ना खिंचने को लेकर मारपीट, केस दर्ज दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 : सेवा और सामाजिक योगदान के लिए समाजसेवी सम्मानित एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार आर्गेनिक तुलसी ग्रीन टी/हर्बल टी पीने के फायदे – Benefits of Organic tulsi green Tea गुजरात सरकार के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं लखनऊ हाईकोर्ट अवध बार के अध्यक्ष श्री आनंद मणि त्रिपाठी जी के वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं SSB और केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के संयुक्त तत्वाधान में गूंजी ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियां
उत्तर प्रदेश सरकार English

जीका वायरस की रोकथाम के लिए और तेजी से कार्य करना होगा: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

26 views
जीका वायरस की रोकथाम के लिए और तेजी से कार्य करना होगा: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज कानपुर भ्रमण के दौरान नगर निगम स्थित इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेण्टर, (जीका वायरस) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीका वायरस के मरीजों से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा कण्ट्रोल रूम द्वारा किए जा रहे कार्याें का अवलोकन किया। तत्पश्चात, उन्होंने के0डी0ए0 सभागार में जीका वायरस की रोकथाम के सम्बन्ध में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जीका वायरस की रोकथाम के लिए और तेजी से कार्य करना होगा। इस बीमारी से बचाव हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लायी जाए, जिससे लोगों में भय न होने पाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जीका बीमारी से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बनाए रखना आवश्यक है। जीका के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की सैम्पलिंग करायी जाए। जीका वायरस के लिए एक डेडीकेटेट अस्पताल बनाया जाए, जिससे लोगों का बेहतर इलाज हो सके। उन्होंने जीका वायरस से बचाव हेतु लोगों को सर्तकता बरतने व आवश्यक रुप से मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी से बचाव हेतु लापरवाही नहीं करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम के प्रत्येक वॉर्ड हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पूरे कानपुर शहर में नियमित रुप से साफ-सफाई, सैनेटाइजेशन तथा फॉगिंग करायी जाए। इसके साथ ही, यह कार्य नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्र सहित अन्य स्थानों में लोगों के घर व परिवार में जीका वायरस से बचाव हेतु ‘क्या करें तथा क्या न करें‘ के सम्बन्ध में जानकारी दिए जाने हेतु पोस्टर, पैम्फलेट का वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर सर्वे कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैम्पल लेने का कार्य किया जाए। साथ ही, स्कूलों/कॉलेजों तथा तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को इस बीमारी से बचाव के सम्बन्ध में बैठक कर जानकारी दी जाए। उन्होंने जीका वायरस रोग के शीघ्र नियंत्रण हेतु सर्विलांस व सैम्पलिंग कार्य और अधिक तेजी से किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने जीका वायरस नियंत्रण कार्य हेतु किए गए उपायों एवं कार्याें के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम, के0डी0ए0, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की टीमों के प्रतिदिन किए गए कार्याें की समीक्षा करें। उन्होंने जागरूकता कार्य में स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरों व अन्य जगहों में पानी एकत्र न होने पाए, क्योकि उस गन्दे पानी में मच्छर बैठेगा, तो लार्वा पैदा होगा। पानी की टंकियों की साफ-सफाई के साथ, उसे ढककर रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से जीका वायरस से बचाव हेतु किए जा रहे कार्याें के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने मण्डलायुक्त एवं अपर निदेशक, स्वास्थ्य को मण्डल के जनपदों में भी जीका वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सर्तकता बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि जीका वायरस की रोकथाम हेतु विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। सर्विलांस टीम, सैम्पलिंग कार्य, सैनेटाइजेशन के साथ-साथ डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा। सर्विलांस हेतु चिकित्सा विभाग की आशा कार्यकर्त्रियों तथा ए0एन0एम0 की 100 टीमें तैनात की गयी हैं। 09 नवम्बर, 2021 से 1,12,426 घरों में सर्विलांस किया गया तथा डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान 853 व्यक्तियों की सैम्पलिंग की गयी है। इसके अलावा, 275 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है। सर्विलांस टीम द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री की जानकारी भी ली गयी है। उन्होंने बताया सैम्पलिंग हेतु जिला सर्विलांस अधिकारी के नेतृत्व में 50 टीमें लगायी गयी हैं तथा 3,960 सैम्पल लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कानपुर में पिछले एक माह के अन्दर जीका वायरस से जुड़े 105 पॉजीटिव केस पाए गए हैं। इनमें से 17 मरीज निगेटिव हो चुके हैं। जीका वायरस से कानपुर के 05 वॉर्ड विशेष रूप से प्रभावित थे। स्थानीय जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के सामूहिक प्रयासों से एक अभियान चलाकर इसे नियंत्रित किया गया है। वायरस के नियंत्रण हेतु यहां अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निगरानी समितियां घर-घर जाकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्ह्ति कर रही हैं। सर्विलांस में तेजी लाते हुए मरीजों को अस्पताल भेजने तथा मेडिसिन किट उपलब्ध कराने में अपना योगदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, वे सेपरेट रूम में रहें, मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा घर में साफ-सफाई रखें।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्र श्यामनगर का भ्रमण किया तथा श्री लक्ष्मी नारायण मिश्रा, श्री सुरेश चन्द्रा, श्रीमती ऊषा, श्री आर0सी0 सचान, श्री संजय शुक्ला, श्री प्रशांत विश्नोई तथा श्री संजीव से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की तथा रोग से बचाव हेतु सर्तकता बरतने पर जोर दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!