ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता उप्र सरकार ने उप निबंधकों और निबंधन विभाग कर्मियों के स्थानांतरण आदेशों को किया स्थगित नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह MP विधानसभा में यूपी विधानसभा अध्यक्ष की सीएम मोहन यादव ने की तारीफ, महाना ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता Assam: A female GST officer was caught accepting a bribe of 4,000 rupees, and over 6.5 million rupees were seized from her house. दुबारी में शिव मंदिर के समीप युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का हुआ भव्य स्वागत एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता उप्र सरकार ने उप निबंधकों और निबंधन विभाग कर्मियों के स्थानांतरण आदेशों को किया स्थगित नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह MP विधानसभा में यूपी विधानसभा अध्यक्ष की सीएम मोहन यादव ने की तारीफ, महाना ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता Assam: A female GST officer was caught accepting a bribe of 4,000 rupees, and over 6.5 million rupees were seized from her house. दुबारी में शिव मंदिर के समीप युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का हुआ भव्य स्वागत
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च

D

Dainik India News

45 views
मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च

शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंगलवार देर शाम घोसी क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने, अफवाह फैलाने या समाज में वैमनस्य का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की सत्यता संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों से अवश्य जांच लें।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने, कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने अथवा शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता को देखते हुए यह स्पष्ट है कि मुहर्रम के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!