ब्रेकिंग न्यूज़
आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित एक्सप्रेसवे पर 'सरकारी सवारी' बन रही टैक्सी चालकों के लिए मुसीबत, टोल टैक्स में छूट का झांसा देकर हो रही ठगी! होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नए नियम लागू चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित एक्सप्रेसवे पर 'सरकारी सवारी' बन रही टैक्सी चालकों के लिए मुसीबत, टोल टैक्स में छूट का झांसा देकर हो रही ठगी! होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नए नियम लागू चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 847 जोड़ों का विवाह संपन्न
Uncategorized English

जिलाधिकारी द्वारा आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

D

Dainik India News

17 views
जिलाधिकारी द्वारा आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

आधार नंबर उपलब्ध कराना है स्वैच्छिक, रखी जाएगी पूरी गोपनीयता : जिलाधिकारी

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा 1 अगस्त से प्रारंभ होने वाले आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ डी0सी0एस0के0 पीजी कॉलेज में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
जिला अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने का कार्यक्रम दिनांक 1 अगस्त 2022 से आरंभ किया जा रहा है। आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए आफ लाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों की व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। वहां पर उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आज से इस कार्यक्रम का शुभारंभ सभी जनपदों में किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में फर्जीवाड़े को रोकना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी उतना ही सच्चे लोकतंत्र के लिए अच्छा होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आधार नंबर उपलब्ध कराना पूरी तरह स्वैच्छिक है। आधार नंबर की अनुपलब्धता पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 अन्य पहचान पत्रों में से किसी एक को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से आधार नंबर उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि आधार नंबर से मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा रोकने में अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि फार्म-6 एवं फार्म-8 में कुछ छोटे-मोटे संशोधन भी किए गए हैं एवम् निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करवाने हेतु अर्हता तिथि अब 1 जनवरी के अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर भी निर्धारित की गई है। अब नए मतदाताओं को साल भर में चार बार अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि आफ लाइन आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु बी0एल0ओ0 घर-घर भ्रमण करेंगे। इसके अलावा दिनांक 7 अगस्त, 21 अगस्त एवं 4 सितंबर को सभी बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!