ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
योगी 2.0 के 6 माहः जो कहा वो करके दिखाया:हरिंद्र सिंह मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” बीडीओ की तैनाती न होने से रुका विकास का पहिया 34वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन आंचलिक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का समापन एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक योगी 2.0 के 6 माहः जो कहा वो करके दिखाया:हरिंद्र सिंह मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” बीडीओ की तैनाती न होने से रुका विकास का पहिया 34वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन आंचलिक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का समापन एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश English

जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

D

Dainik India News

21 views
जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

गोपाल कृष्ण त्रिपाठी/डीडी इंडिया

जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती रेनू यादव ने बताया कि आज ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ के अवसर पर जनपद में वृहद रूप से गतिविधियों का आयोजन किया गया एवं व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके क्रम में विकास खण्ड सिकन्दरपुर सरोसी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम स्तर पर गठित बालिका समूहों के साथ केक काटकर ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ मनाया गया, जिसमें चार नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी केयर किट वितरित की गयी, विभिन्न नन्ही कन्याओं का पूजन किया गया, किशोरियों को सेनेट्री पैड का वितरण किया गया एवं विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि श्याम कुमारी सेठ बालिका इण्टर काॅलेज सिविल लाइन उन्नाव एवं माँ गायत्री ज्ञान मन्दिर सिविल लाइन उन्नाव में बालिकाओं से सम्बन्धित समस्याओं व कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन स्टाप सेन्टर द्वारा सर सैय्यद पब्लिक स्कूल पी.डी. नगर उन्नाव एवं तुलसी बाल विद्या मन्दिर तुलसी नगर उन्नाव में छात्राओं को वन स्टाप सेन्टर की कार्यप्रणाली, सेन्टर द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली सहायता एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिछिया में बालिकाओं से सम्बन्धित मुद्दों व विषयों-लिंग आधारित हिंसा, लिंग समानता, बाल विवाह, हेल्पलाइन नम्बर इत्यादि पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही श्याम कुमारी सेठ बालिका इण्टर काॅलेज सिविल लाइन उन्नाव एवं माँ गायत्री ज्ञान मन्दिर सिविल लाइन उन्नाव में बालिकाओं से सम्बन्धित समस्याओं व कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्रीमती रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री संजय कुमार मिश्र बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती प्रीती महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती ज्योति मिश्रा सेन्टर मैनेजर, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव परामर्शदाता, श्री हरिवेन्द्र सिंह, श्रीमती राजकुमारी व सुश्री प्रिया शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती शिल्पा शिरोमणि, श्री वरूण पाठक आउटरीच कार्यकर्ता, श्री मैथ्यू प्रतिनिधि वल्र्ड विजन एवं श्री विक्टर कार्यक्रम समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!