ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
दो उपवेशन में हुई कार्यवाही सदस्यों को निरंतर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की यूपी के रण का अंतिम चरण मतदान हुआ समाप्त,सातवें चरण में मऊ सीट पर 57.02% हुआ मतदान! सदन की कार्यवाही में बाधा दूर करने व संवाद की गुणवत्ता बढ़ाये जाने को लेकर देश के सभी पीठासीन अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर अपने सुझाव भेजने का आग्रह : विधानसभा अध्यक्ष मच्छर-माफिया नहीं अब सेफ व स्मार्ट सिटी है गोरखपुर की पहचान: सीएम योगी लखनऊ परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का रंगारंग समापन उपजिलाधिकारी मधुबन के नेतृत्व में किया गया खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग , दूकानदारों में मचा हड़कम्प प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि योजना प्रदत्त द्रोण कृषक उर्वरक छिड़काव हेतू लोकार्पण- जेपी सिंह दो उपवेशन में हुई कार्यवाही सदस्यों को निरंतर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की यूपी के रण का अंतिम चरण मतदान हुआ समाप्त,सातवें चरण में मऊ सीट पर 57.02% हुआ मतदान! सदन की कार्यवाही में बाधा दूर करने व संवाद की गुणवत्ता बढ़ाये जाने को लेकर देश के सभी पीठासीन अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर अपने सुझाव भेजने का आग्रह : विधानसभा अध्यक्ष मच्छर-माफिया नहीं अब सेफ व स्मार्ट सिटी है गोरखपुर की पहचान: सीएम योगी लखनऊ परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का रंगारंग समापन उपजिलाधिकारी मधुबन के नेतृत्व में किया गया खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग , दूकानदारों में मचा हड़कम्प प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि योजना प्रदत्त द्रोण कृषक उर्वरक छिड़काव हेतू लोकार्पण- जेपी सिंह
मध्य प्रदेश English

जनता जनार्दन, डिजिटल-इरा में माननीयों की हर गतिविधि पर रखती है पैनी नजर : सतीश महाना

D

Dainik India News

20 views
जनता जनार्दन, डिजिटल-इरा में माननीयों की हर गतिविधि पर रखती है पैनी नजर : सतीश महाना

3 दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में महाना ने 9 राज्यों के विधायकों को चुनाव जीतने का दिया मूल मन्त्र

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। जन-सभाओं में, चाहे वे छोटी हों या बड़ी, लोगों की अपेक्षाएं समान होती हैं। इसलिए, सभी विधायकों को एक आदत बनानी चाहिए - छोटे से लेकर बड़े धैर्यपूर्वक हर जनसमस्या को सुनने की। जब जन-विश्वास खो जाता है, तो विधायक असफलता का सामना करता है, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी हार होती है।
यह बातें उ. प्र. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहली बार आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के अंतिम दिन कहीं।

वे मुंबई के "आर्ट एंड क्राफ्ट आफ डेवलपिंग योर कांस्टीट्यूएंसी" सत्र के दौरान उपस्थित नौ राज्यों के विधायकों को बार-बार चुनाव जीतने के सुझाव दे रहे थें।

उन्होंने कहा कि पहली बार तो चुनाव जीता जा सकता है पर अगली बार चुनाव जीतने के लिए चुनौतियां बढ़ जाती हैं। महाना ने कहा कि जीवन में विश्वास से बड़ी कोई पूंजी नही होती है। जो व्यक्ति कोई काम लेकर आता है तो उसकी भावनाओं को ध्यान में रखकर उसकी बात जरूर सुने। जिस तरह एक डाक्टर अपने रोगी की बात को जब ध्यानपूर्वक सुनता है तो रोगी की तो आधी बीमारी उस वक़्त मानों खत्म ही हो जाती है, उसी तरह एक विधायक भी अपने क्षेत्र का डाक्टर होता है। इसलिए उसे हर एक की समस्या को गौरपूर्वक सुनना चाहिए। जो भी आपके पास अपनी समस्या को लेकर आया है तो उसको नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस डिजिटल युग में जनता विधायक की हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखती है। इसलिए जन-भावनाओं के अनुरूप ही चले। जनता जो देखना चाहती है उसे वही दिखाने का काम करे। उन्होंने विधायकों को यह भी बताया कि इस बात का भी पूरा ख्याल रखे कि जो लोग आपके आसपास है, उनका जनता के प्रति व्यवहार कैसा है क्योंकि उनके व्यवहार का प्रभाव आपकी छवि पर भी पड़ता है। इस मौके पर युवा एवं खेल कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आनलाइन इस सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधायक केंद्र और राज्य की योजनाओं से हमेशा अवगत रहे। जिससे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उस क्षेत्र की जनता को मिल सके। कई बार योजनाओं की जानकारी न होने पर लाभार्थियों को योजनाएं का लाभ तक नहीं मिल पाता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी विधायक को राजनीतिक भावना से जनता के साथ व्यवहार नही करना चाहिए। ठाकुर ने आगे कहा कि एक विधायक को हमेशा सीखते रहना चाहिए। 1991 से लगातार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जैसे व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। वो तब से विधायक है जब मोबाइल नही था। सब कुछ बदल गया, पर उनका व्यवहार आज भी वही है। जो 32 वर्ष पहले था। इस मौके पर अलग-अलग राज्यों के विधायकों के साथ सवाल जवाब हुए। कार्यक्रम के दौरान गोवा के सामाजिक कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने भी पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!