ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौशाला बदहाल,निराश्रित मवेशी परेशान काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं : योगी आदित्यनाथ सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी  होली की पूर्वसंध्या पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष का राष्ट्र के नाम संदेश श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौशाला बदहाल,निराश्रित मवेशी परेशान काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं : योगी आदित्यनाथ सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी  होली की पूर्वसंध्या पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष का राष्ट्र के नाम संदेश श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सीडीओ ने किया सम्मानित

D

Dainik India News

23 views
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सीडीओ ने किया सम्मानित

नामांकन, उपस्थिति और गुणवत्ता संवर्द्धन में दिखाई मिसाल

शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ (उत्तर प्रदेश)।बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद स्तर पर विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, छात्र उपस्थिति सुधार, नवाचार तथा शिक्षा की गुणवत्ता संवर्द्धन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय और जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव की उपस्थिति में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित शिक्षकों में प्रमुख रूप से रामविलास भारती, प्रदीप वर्मा, कमलेश कुमार, स्वतंत्र श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, अशोक यादव, वीरेन्द्र सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, छोटे लाल, अंजना, रमेश सिंह, सुरेश कुमार सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

इस अवसर पर सीडीओ प्रशांत नागर ने कहा कि –

“गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आप बच्चों के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। स्वयं नई तकनीकी बारीकियों से परिचित होकर बच्चों को भी आधुनिक गतिविधियों से लैस करें। यह सम्मान आपके उत्कृष्ट कार्य का प्रतीक है और आपसे अपेक्षा है कि आप बच्चों को भी उत्कृष्ट बनाने का निरंतर प्रयास करेंगे।”

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसमें और गुणात्मक वृद्धि की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों को नामांकन में और वृद्धि के लिए अभिभावकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का सुझाव दिया।

जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव ने सभी उत्कृष्ट शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और आभार व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!