ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुुआ कल आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र  श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित   पीएम आवास ग्रामीण के तहत यूपी को मिला अतिरिक्त 1.44 लाख घरों का कोटा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुुआ कल आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे छात्र  श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित   पीएम आवास ग्रामीण के तहत यूपी को मिला अतिरिक्त 1.44 लाख घरों का कोटा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव,
ताज़ा खबर English

जालसाजों ने श्रमिकों का कार्ड बनाने के नाम पर लाखों ठगे

D

Dainik India News

20 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

अमेठी, । जलाली बलापुर ग्राम पंचायत में श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर उनके खातों से लाखों रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। अभी तक किसी पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। साइबर ठगों की ठगी का शिकार हुए मजदूर अपने पैसे निकाले जाने को लेकर काफी परेशान हैं।बीते 13 अक्टूबर को लैपटाप व फिंगर मशीन लेकर बाइक से दो युवक प्रधान प्रतिनिधि के पास पहुंचे। उनसे यह कहकर कि श्रमिकों का श्रमिक कार्ड बनना है। उन्हें प्राथमिक विद्यालय बलापुर पर इकठ्ठा होना है। इतना ही नहीं कैंप में आने वाले श्रमिकों के आधार व मोबाइल नंबर की सूची बनाने के लिए सहाबगढ़ की आशा बहू उर्मिला को भी वहां बुला लिया। प्रधान प्रतिनिधि तनबीर आलम उर्फ शेरू ने श्रमिकों को सूचित कर दिया। फिर क्या था कार्ड बनने व खातों में एक हजार रुपये आने की बात जानकर मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीड़ित उदयराज यादव की मानें तो वह भी अपनी पत्नी संतोषा को लेकर पहुंचा। उसका आधार व मोबाइल नंबर लेकर फिंगर प्रिंट ली। उससे बताया कि जैसे ही उसका डेटा आनलाइन होगा। उसके खाते में एक हजार रुपये आ जाएंगे। एक घंटा बाद खाते पर रुपये आने का नहीं। बल्कि 3080 रुपये हस्तांतरण का संदेश उसे मिला तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं उसकी पत्नी संतोषा के खाते से 10 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। उसने तुरंत प्रधान प्रतिनिधि से इसकी शिकायत की। उसने पीड़ित से कहीं और इसकी शिकायत न करने को कहते हुए पैसा वापस करने की बात कही। आशा से फोन पर हुई बातचीत के अनुसार ग्राम पंचायत के बलापुर व जलाली गांव के 46 लोगों का आनलाइन फार्म भरा गया था। इनमें से जिनके बैंक खातों में धन था। उनका 10-10 हजार निकल गया थानाध्यक्ष निर्मल सिंह बताते हैं कि उक्त साइबर ठगी के शिकार लोगों ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदारों को उन सभी खातों के स्टेटमेंट लाने को कहा गया है। जल्द ही जालसाजी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!