ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
विधान सभा अध्यक्ष के समापन उद्बोधन के साथ मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित-महाना Lucknow Rojgar Mela 2025: लखनऊ कौशल महोत्सव में 7500 युवाओं को रोजगार मिलेगा बिजनोंर पुलिस ने पत्रकार को झूठे मुकदमे में फसा के भेजा जेल परीक्षा के तनाव से मुक्ति: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र के.वी.एस 53वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता: चेन्नई को हराकर दिल्ली बनी चैंपियन भू-माफियाओं का बोलबाला: फरियादी दर-दर भटकने को मजबूर, अधिकारियों से लगाई गुहार मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन विधान सभा अध्यक्ष के समापन उद्बोधन के साथ मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित-महाना Lucknow Rojgar Mela 2025: लखनऊ कौशल महोत्सव में 7500 युवाओं को रोजगार मिलेगा बिजनोंर पुलिस ने पत्रकार को झूठे मुकदमे में फसा के भेजा जेल परीक्षा के तनाव से मुक्ति: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र के.वी.एस 53वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता: चेन्नई को हराकर दिल्ली बनी चैंपियन भू-माफियाओं का बोलबाला: फरियादी दर-दर भटकने को मजबूर, अधिकारियों से लगाई गुहार मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन
मध्य प्रदेश English

जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की

D

Dainik India News

19 views
जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की

दैनिक इंडिया न्यूज़, उज्जैन। सुप्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु पहुंचे। उन्होंने विधिवत भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण एवं शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से एकादशी तिथि पर मुख्य रुद्र का पूजन करते हुए विपरीत ग्रह स्थितियों से उत्पन्न संभावित संकटों को शमन करने की प्रार्थना की।

मीडिया से वार्ता करते हुए जगद्गुरु ने बताया कि वर्तमान समय में मंगल सिंह राशि में स्थित हैं और केतु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्ध ज्योतिषीय दृष्टि से अंगारक योग तब बनता है जब मंगल और राहु एक ही राशि में संयोग करते हैं, किंतु मंगल की सिंह राशि में स्थिति भी उग्र ऊर्जा और मानसिक अशांति को बढ़ावा दे सकती है। ऐसी परिस्थितियों में भगवान महाकालेश्वर का पूजन और दर्शन जनसामान्य को मानसिक शांति, साहस और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।

जगतगुरु ने कहा, “महाकाल की साधना और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान विशेष रूप से ग्रहों की प्रतिकूल स्थितियों में लाभकारी होते हैं। एकादशी तिथि पर किया गया रुद्र पूजन न केवल व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लाता है, बल्कि विश्व शांति की दिशा में भी सशक्त ऊर्जा का संचार करता है।”

इस अवसर पर मंदिर परिसर में अनेक श्रद्धालु और संतजन भी उपस्थित रहे। महाकाल मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जगद्गुरु का स्वागत किया और उनके इस पुण्य कार्य की सराहना की।

अंत में जगद्गुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य ने श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज एवं रामानुजकोट स्वामी युवराज महाराज को साधुवाद देते हुए समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग अपने-अपने स्थानों पर रहकर भगवान शिव की उपासना करें, जप-ध्यान करें और विश्व कल्याण की कामना करें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!