ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 2 वर्ष की सजा और 11,000 रुपये का जुर्माना उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में जुआ खेलते पाँच व्यक्ति गिरफ्तार, 2310 रुपये नगद बरामद Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 2 वर्ष की सजा और 11,000 रुपये का जुर्माना उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में जुआ खेलते पाँच व्यक्ति गिरफ्तार, 2310 रुपये नगद बरामद
Uncategorized English

के.वी.एस 53वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता: चेन्नई को हराकर दिल्ली बनी चैंपियन

D

Dainik India News

6396 views
के.वी.एस 53वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता: चेन्नई को हराकर दिल्ली बनी चैंपियन

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर द्वारा आयोजित 53वीं के.वी.एस. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के टी-20 क्रिकेट फाइनल में दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। यह रोमांचक मुकाबला सेग क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

फाइनल मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। लखनऊ रीजन की टीम ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, उन्होंने जयपुर को हराकर यह स्थान हासिल किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पूर्व वॉलीबॉल कप्तान रणवीर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग की उपयुक्त श्रीमती सोना सेठ ने भी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने 53वीं के.वी.एस. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए उनके सहयोग की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समापन समारोह में विद्यालय की प्रथम पाली की उपप्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना, द्वितीय पाली के उपप्राचार्य श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, सहायक अनुभव अधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक प्रथम पाली श्री अरुणेश वैश्य एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!