ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
गंदे पानी की सप्लाई से उपभोक्ताओं में उबाल टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी इनोवेटिव विचारों से पूरित पी0एम0 गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान का शुभारम्भ भारत सरकार द्वारा किया गया: मुख्यमंत्री मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त,जनपद के विभिन्न स्थानों से लिए गये पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थो के नमूनें "आदिवासी थे भगवान हनुमान जी", भाजपा का तगड़ा पलटवार "आरती उतारी, पैर छुए… फिर दुल्हन उड़ा गई 5 लाख!" पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गंदे पानी की सप्लाई से उपभोक्ताओं में उबाल टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी इनोवेटिव विचारों से पूरित पी0एम0 गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान का शुभारम्भ भारत सरकार द्वारा किया गया: मुख्यमंत्री मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त,जनपद के विभिन्न स्थानों से लिए गये पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थो के नमूनें "आदिवासी थे भगवान हनुमान जी", भाजपा का तगड़ा पलटवार "आरती उतारी, पैर छुए… फिर दुल्हन उड़ा गई 5 लाख!" पद्मश्री डॉ एस सी राय पार्क महानगर मे कश्मीरी हिन्दुओ पर हुए निर्मम अत्याचार के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
उत्तर प्रदेश English

ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन,

D

Dainik India News

18 views
ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन,

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कीं लोक संस्कृति की मनोहारी झलकियाँ

एमएलएम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 14 जून 2025। एमएलएम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा 21 मई से 14 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक लोकनृत्य कार्यशाला का समापन आज रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ” से हुई, जिसे अरनव और प्रदीप्त ने भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। इसके बाद छवि, जानवी, आरुषि, अनुकृति, वीर, राजा और अनम सहित अन्य विद्यार्थियों ने राम जन्मोत्सव पर आधारित सजीव नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।

विद्यार्थियों ने गंगा माता की स्तुति में भक्ति भाव से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें अनम, छवि, जानवी और आरुषि ने प्रमुख भूमिका निभाई। इसके बाद वर्णिका द्वारा श्रीकृष्ण वंदना की मोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

हरियाली तीज की सांस्कृतिक मान्यता पर आधारित कजरी नृत्य, पहाड़ी क्षेत्रों की नैसर्गिक सुंदरता को दर्शाते पहाड़ी नृत्य, तथा पंजाबी संस्कृति की झलक लिए हुए भांगड़ा नृत्य की जोशीली प्रस्तुतियाँ दर्शकों को झूमने पर विवश कर गईं।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा – राधा-कृष्ण एवं गोपियों द्वारा प्रस्तुत महारास, जिसमें विद्यार्थियों ने जीवंत अभिनय और लयबद्ध नृत्य के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला का सुंदर चित्रण किया। यह प्रस्तुति दर्शकों और अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सराही गई।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विद्यालय प्रबंधन को ऐसे आयोजनों के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विशिष्ट अतिथियों में वी. के. गुप्ता, एस. पी. श्रीवास्तव, शिव चरण प्रसाद, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष डॉ विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर का आभार प्रकट किया। उन्होंने अकादमी व विद्यालय के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन की अपेक्षा जताई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!