ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार प्राचीन चिकित्सा विज्ञान का पुनर्जागरण – लोहिया संस्थान बना साक्षी यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर महाराष्ट्र से आए पौधों की खूबसूरती से दिव्यतम नजर आ रहा श्रीराम जन्मभूमि परिसर निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार एकत्रीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक पवन सिंह चौहान ने जन दर्शन में सुनी जनता की पीड़ा, त्वरित समाधान के दिए निर्देश काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी <em>हरदोई जमीनी रंजिश को लेकर मामा ने भांजे को मारी गोली</em> इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार प्राचीन चिकित्सा विज्ञान का पुनर्जागरण – लोहिया संस्थान बना साक्षी यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर महाराष्ट्र से आए पौधों की खूबसूरती से दिव्यतम नजर आ रहा श्रीराम जन्मभूमि परिसर निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार एकत्रीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक पवन सिंह चौहान ने जन दर्शन में सुनी जनता की पीड़ा, त्वरित समाधान के दिए निर्देश काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी <em>हरदोई जमीनी रंजिश को लेकर मामा ने भांजे को मारी गोली</em>
Uncategorized English

गौशाला में मिली गन्दगी , दुर्व्यवस्था ,ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित

D

Dainik India News

19 views
गौशाला में मिली गन्दगी , दुर्व्यवस्था ,ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने ग्राम पंचायत पिजड़ा के ग्राम पंचायत सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
ज्ञातव्य हो कि दिनांक 21 जनवरी 2023 को विकासखंड परदहा के अंतर्गत ग्रामसभा पिजड़ा के वृहद स्थाई गोवंश संरक्षण स्थल का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय स्थल में काफी गंदगी पाई गई थी।शेड एवं उसके अगल-बगल स्थानों पर गंदगी थी। पशुओं के शेड भी गंदगी से भरे पड़े थे। नालियां चोक कर गई थीं। गो आश्रय स्थल पर साफ सफाई के अलावा चूना आदि का भी प्रयोग नहीं किया गया था , साथ ही बाड़ के तार ढीले हो गए थे, जिससे गौ आश्रय स्थल के पशु आसानी से बाहर निकल जा रहे थे। मौके पर स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि जानवर उनके बगल स्थित खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह तक नियमित साफ-सफाई कर फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी को दिए थे। साथ ही ढीले बाड़ के तारों को भी ठीक करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए थे। किंतु ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने साफ सफाई हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन न करने पर ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!