ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
लक्ष्मणपुरी मे सजा भव्य रूपक महोत्सव 2023 का मंच - जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास ने किया उद्घाटन 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी पहचान नहीं हुई, रेल मंत्री का दावा- घटना का कारण पता चल गया मऊ के नवागत डीएम होंगे अरुण कुमार अंतरिक्ष की दुनिया में लखनऊ का मान बढ़ाएंगे शुभांशु! गोमती नगर फेस–2 में विराट हिंदू सम्मेलन का शंखनाद, संगठित चेतना से नवभारत निर्माण का उद्घोष घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह कानपुर नगर में 556 करोड़ से अधिक लागत की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण लक्ष्मणपुरी मे सजा भव्य रूपक महोत्सव 2023 का मंच - जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास ने किया उद्घाटन 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी पहचान नहीं हुई, रेल मंत्री का दावा- घटना का कारण पता चल गया मऊ के नवागत डीएम होंगे अरुण कुमार अंतरिक्ष की दुनिया में लखनऊ का मान बढ़ाएंगे शुभांशु! गोमती नगर फेस–2 में विराट हिंदू सम्मेलन का शंखनाद, संगठित चेतना से नवभारत निर्माण का उद्घोष घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह कानपुर नगर में 556 करोड़ से अधिक लागत की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा

D

Dainik India News

21 views
गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा

दैनिक इंडिया न्यूज़ गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए एक साथ दो कल्याण मण्डपम् का लोकार्पण किया। इसके साथ ही राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप और स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की सुदृढ़ नींव रखने के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं। गोरखपुर में 05 कल्याण मण्डपम् पहले ही बन चुके हैं और आज दो और जुड़ने से यह शहर नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर की पहचान बन रहा है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में उनकी विधायक निधि से 1.86 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

योगी ने कहा – “जब टीम वर्क से प्रयास होता है, तभी परिणाम आते हैं। गोरखपुर और प्रदेश का विकास इसी सार्थक प्रयास का नतीजा है। आज गोरखपुर किसी परिचय का मोहताज नहीं, यहां हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।”

गोरखपुर का बदलता चेहरा

सीएम ने गिनाए गोरखपुर में हुए बदलाव –

हर क्षेत्र में अच्छी सड़कों का निर्माण

रामगढ़ ताल पर्यटन का नया केंद्र

चिलुआ ताल का सौंदर्यीकरण

गोरखपुर-लखनऊ कनेक्टिविटी आसान

गीड़ा में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां स्थापित

नौजवानों के लिए स्थानीय रोजगार की सुविधा

जलजमाव से मुक्ति के लिए गोड़धोईया नाले का सौंदर्यीकरण

आयुष विश्वविद्यालय का विकास आधुनिक उपचार केंद्र के रूप में

स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण

2047 का विजन

सीएम ने कहा कि वर्ष 2047 तक का लक्ष्य केवल विकसित भारत ही नहीं बल्कि विकसित गोरखपुर भी है।
“2047 का मतलब है हर हाथ को काम, हर चेहरे पर खुशहाली, हर नौजवान के पास अवसर और उच्च शिक्षा के वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर। हमें गोरखपुर नगर निगम, जिला पंचायत, हर वॉर्ड और हर पंचायत को इस विजन के लिए तैयार करना होगा।”

दंगा मुक्त और निवेश आकर्षण का केंद्र बना यूपी

योगी ने कहा कि आठ वर्ष पहले कोई नहीं सोच सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होगा। आज प्रदेश न केवल दंगा मुक्त है बल्कि सबसे ज्यादा निवेश यहीं आ रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जो कभी अव्यवस्था का शिकार था, आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न है।

सीएम ने विश्वास जताया कि सकारात्मक सोच और टीम वर्क के साथ गोरखपुर व प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!