ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह हरदोई में पेड़ों की अवैध कटान, पर्यावरण पर मंडराता खतरा और अधिकारियों की मिलीभगत **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-रामलखन लूटपाट करने से रोका तो दबंगों ने की तोडफ़ोड़, फायर Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह हरदोई में पेड़ों की अवैध कटान, पर्यावरण पर मंडराता खतरा और अधिकारियों की मिलीभगत **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-रामलखन लूटपाट करने से रोका तो दबंगों ने की तोडफ़ोड़, फायर Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन

D

Dainik India News

16 views
गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन

दैनिक इंडिया न्यूज़, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)।
गुरुवार को गोरखपुर के जैमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट में एक विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान भूकंप और शॉर्ट सर्किट जैसी आपदाओं से निपटने की तकनीकें प्रदर्शित की गईं। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने दिखाया कि आपदा के समय इमारतों में फंसे लोगों को किस प्रकार सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।

इस ड्रिल का संचालन आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने किया। एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और उपकमांडेंट कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देश में इसका आयोजन हुआ। पूरी व्यवस्था निरीक्षक सुधीर कुमार ने संभाली। सुबह 11:30 बजे यह मानकर अभ्यास शुरू किया गया कि जिले में भूकंप के तेज झटके आए हैं और अपार्टमेंट के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके बाद निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

एनडीआरएफ का लाइव रेस्क्यू प्रदर्शन

टीम ने सातवें और आठवें मंजिल पर फंसे लोगों को रस्सियों और आधुनिक उपकरणों की मदद से बाहर निकालने की तकनीक प्रदर्शित की। अत्याधुनिक कटर मशीनों के जरिए मलबा हटाकर बचाव कार्य दिखाया गया। साथ ही अपार्टमेंट के निवासियों को प्राथमिक उपचार के सरल उपाय भी सिखाए गए।

इस अभ्यास का सबसे प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला जब एनडीआरएफ की महिला रेस्क्यूरर ने आठवीं मंजिल पर फंसी एक नवजात बच्ची को रोप रेस्क्यू द्वारा सुरक्षित नीचे उतारा। इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और सबने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। यह प्रदर्शन न केवल साहस का उदाहरण था, बल्कि इस संदेश को भी मजबूत करता है कि महिलाएं भी किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अग्रिम पंक्ति में खड़ी हो सकती हैं।

कई विभागों की रही अहम भूमिका

इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, पशु चिकित्सा विभाग और अग्निशमन विभाग ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में डिप्टी कंट्रोलर नागरिक सुरक्षा सत्यप्रकाश सिंह, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार बर्मा, एसडीआरएफ टीम कमांडर अरविंद कुमार, सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, निरीक्षक वेद प्रकाश और निरीक्षक अनिल तिवारी समेत होमगार्ड और आपदा मित्रों की टीम मौजूद रही।

इस अवसर पर गार्डेनिया अपार्टमेंट में रहने वाले 100 से अधिक निवासी, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे, उपस्थित रहे और उन्होंने इस अभ्यास को नजदीक से देखा।

यह मॉक ड्रिल सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह संदेश भी था कि आपदा कभी भी आ सकती है, लेकिन सतर्कता, प्रशिक्षण और टीमवर्क से किसी भी संकट का सामना किया जा सकता है।गोरखपुर में आयोजित यह अभियान न केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को दर्शाता है, बल्कि नागरिकों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!