ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
एचएएल में राम उजागर सिंह का गरिमामयी सेवानिवृत्ति समारोह — भाजपा मंडल महामंत्री बबिता एस.पी. सिंह ने दी शुभकामनाएं 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार सहारा हॉस्पिटल में नयी तकनीक बायोरिसोर्सबल प्लेट के इस्तेमाल से बच्चे को मिला सफल इलाज लखनऊ परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का रंगारंग समापन हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार मनकामेश्वर में दर्शन करने पहुंचे विधायक डॉ नीरज बोरा दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संस्कार भारती द्वारा विभा सिंह को नई जिम्मेदारी एचएएल में राम उजागर सिंह का गरिमामयी सेवानिवृत्ति समारोह — भाजपा मंडल महामंत्री बबिता एस.पी. सिंह ने दी शुभकामनाएं 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार सहारा हॉस्पिटल में नयी तकनीक बायोरिसोर्सबल प्लेट के इस्तेमाल से बच्चे को मिला सफल इलाज लखनऊ परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का रंगारंग समापन हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार मनकामेश्वर में दर्शन करने पहुंचे विधायक डॉ नीरज बोरा दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संस्कार भारती द्वारा विभा सिंह को नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश English

प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है- डॉ- विजय कुमार मिश्र

D

Dainik India News

25 views
प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है- डॉ- विजय कुमार मिश्र

हे युग अर्जुन नहीं अयोध्या,
मथुरा काशी जाना है।
चुप मत बैठो शक्ति संधानों,
भारत भाग्य जगाना है।।
अवधपुरी की हूंक सुनो,
जो हर मन की अगंड़ाई है।
रामलला स्व धाम विराजें,
साक्षी सरयू माई हैं।।
प्राण-प्रतिष्ठा की शुभमुहूर्त,
खुद ईश्वर ने रखवाई है।
बाईस जनवरी सन् चौबीस,
तिथि नभ मण्डल पर छाई है।।
पांच अगस्त सन बीस,
शिला धरकर सबने प्रण ठाना है।
पांच सौ वर्षीय संघर्षों पर,
स्वाभिमान दिखलाना है।।
एक भाव में एक साथ मिल,
मंदिर हमें बनाना है।।
चुप मत बैठो शक्ति संधानों,
भारत भाग्य जगाना है।
हे युग अर्जुन नहीं अयोध्या,
मथुरा काशी जाना है।।
जो सबका शुभ करता आया,
तुम क्यों प्रश्न खड़ा करते।
जिसने लाखों घर बनवाया,
उसके घर पर क्यों लड़ते।।
भले मुहूर्त अशुभ हो क्यों न,
राम तो मेरा शुभ ही है।
दुनियां का है वह रखवाला,
राम मेरा तो प्रभु ही है।।
जिसके जीवन राम बसें,
वह जीवन शुभ मूहूर्त बनता।
चकरी गगरी कुआं बावड़ी,
खोदते राम नाम जपता।।
राम नाम शुभ होता आया,
शुभ ही हमने जाना है।
अशुभ भाव वालों को मिलकर,
शुभ का ज्ञान कराना है।।
चुप मत बैठो शक्ति संधानों,
भारत भाग्य जगाना है।
हे युग अर्जुन नहीं अयोध्या,
मथुरा काशी जाना है।।
इस ऐतिहासिक दिवस के लिए,
लाखों ने बलिदान दिया।
प्रत्यक्ष और परोक्ष असंख्यों,
ने अद्भुत अभियान दिया।।
धर्म संस्कृति राष्ट्रचेतना,
का हुंकार नहीं रुकना।
गौरवपूर्ण धर्मनिष्ठों का,
तपः विधान नहीं रुकना।।
त्यागपूर्ण भारतीय चेतना,

  

जन अभियान चलाना है।
चुप मत बैठो शक्ति संधानों,
भारत भाग्य जगाना है।

हे युग अर्जुन नहीं अयोध्या,
मथुरा काशी जाना है।।
गौरवमय इन आदर्शों,
पर सारा विश्व सचेत खड़ा।
रामलला स्थापित हो रहे,
है मंदिर अभियान बड़ा।।
घर घर में हो राम प्रतिष्ठा,
हर मन श्रद्धा से पूंजें।
नहीं अयोध्या केवल अब,
संसद में रामाधुन गूंजे।।
हर सिक्के व हर नोटों पर,
राम प्रतिष्ठा लाना है।
विश्व के कोने कोने तक,
राम की हूक जगाना है।।
चुप मत बैठो शक्ति संधानों, भारत भाग्य जगाना है।
हे युग अर्जुन नहीं अयोध्या,
मथुरा काशी जाना है।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

V
Vijay 2 months ago

प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है। ---- डॉ. विजय कुमार मिश्र, हे युग अर्जुन नहीं अयोध्या, मथुरा काशी जाना है। चुप मत बैठो शक्ति संधानों, भारत भाग्य जगाना है।। अवधपुरी की हूंक सुनो, जो हर मन की अगंड़ाई है। रामलला स्व धाम विराजें, साक्षी सरयू माई हैं।। प्राण-प्रतिष्ठा की शुभमुहूर्त, खुद ईश्वर ने रखवाई है। बाईस जनवरी सन् चौबीस, तिथि नभ मण्डल पर छाई है।। पांच अगस्त सन बीस, शिला धरकर सबने प्रण ठाना है। पांच सौ वर्षीय संघर्षों पर, स्वाभिमान दिखलाना है।। एक भाव में एक साथ मिल, मंदिर पूर्ण कराना है।। चुप मत बैठो शक्ति संधानों, भारत भाग्य जगाना है। जो सबका शुभ करता आया, तुम क्यों प्रश्न खड़ा करते। जिसने लाखों घर बनवाया, उसके घर पर क्यों लड़ते।। भले मुहूर्त अशुभ हो क्यों न, राम तो मेरा शुभ ही है। दुनियां का है वह रखवाला, राम मेरा तो प्रभु ही है।। जिसके जीवन राम बसें, वह जीवन शुभ मूहूर्त बनता। चकरी गगरी कुआं बावड़ी, खोदते राम नाम जपता।। राम नाम शुभ होता आया, शुभ ही हमने जाना है। अशुभ भाव वालों को मिलकर, शुभ का ज्ञान कराना है।। चुप मत बैठो शक्ति संधानों, भारत भाग्य जगाना है। इस ऐतिहासिक दिवस के लिए, लाखों ने बलिदान दिया। प्रत्यक्ष और परोक्ष असंख्यों, ने अद्भुत अभियान दिया।। धर्म संस्कृति राष्ट्रचेतना, की हुंकार नहीं रुकना। गौरवपूर्ण धर्मनिष्ठों का, तपः विधान नहीं रुकना।। त्यागपूर्ण भारतीय चैत्य का, जन अभियान चलाना है। चुप मत बैठो शक्ति संधानों, भारत भाग्य जगाना है। गौरवमय इन आदर्शों पर, सारा विश्व सचेत खड़ा। रामलला स्थापित हो रहे, है मंदिर अभियान बड़ा।। घर घर में हो राम प्रतिष्ठा, हर मन श्रद्धा से पूंजें। नहीं अयोध्या केवल अब, संसद में रामाधुन गूंजे।। हर सिक्के व हर नोटों पर, राम प्रतिष्ठा लाना है। विश्व के कोने कोने तक, राम की हूक जगाना है।। चुप मत बैठो शक्ति संधानों, भारत भाग्य जगाना है। ----------------------------