ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh Disease Name: Paranoid Personality Disorder (PPD) जिलाधिकारी द्वारा मुख्यालय स्थित विभिन्न बूथों एवं मतगणना स्थल नवीन सब्जी मंडी का किया गया निरीक्षण <strong>जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम</strong> दैनिक इंडिया न्यूज़ ने अनुशासनहीनता के कारण राजन त्रिवेदी को चैनल से निकाला, अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन  भाजपा नेता की पिस्टल से विवेक ने मारी थी गोली, जेल Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh Disease Name: Paranoid Personality Disorder (PPD) जिलाधिकारी द्वारा मुख्यालय स्थित विभिन्न बूथों एवं मतगणना स्थल नवीन सब्जी मंडी का किया गया निरीक्षण <strong>जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम</strong> दैनिक इंडिया न्यूज़ ने अनुशासनहीनता के कारण राजन त्रिवेदी को चैनल से निकाला, अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन 
लेख / शोध English

"आत्म-समर्पण और आत्म-संवाद: जीवन की अर्थव्यवस्था"

D

Dainik India News

22 views
"आत्म-समर्पण और आत्म-संवाद: जीवन की अर्थव्यवस्था"

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ:निराशाग्रस्त मनुष्य दिन-रात अपनी इच्छाओं कामनाओं ,अकांक्षाओं की आपूर्ति पर आँसू बहाता हुआ उनका काल्पनिक चिन्तन करता हुआ तड़पा करता है। एक कुढ़न, एक त्रस्तता एक वेदना हर समय उसके मनों-मन्दिर को जलाया करती है। बार-बार असफलता पाने से मनुष्य का अपने प्रति एक क्षुद्र भाव बन जाता है । उसे यह विश्वास हो जाता है कि वह किसी काम के योग्य नहीं है। उसमें कोई ऐसी क्षमता नहीं है, जिसके बल पर वह अपने स्वप्नों को पूरा कर सके, सुख और शान्ति पा सके।

जीवन का स्वरूप और अर्थ

जीवन का अर्थ है आशा, उत्साह और गति। आशा, उत्साह और गति का समन्वय ही जीवन है। जिसमें जीवन का अभाव है उसमें इन तीनों गुणों का होना निश्चित है। साथ ही जिसमें यह गुण परिलक्षित न हों समझ लेना चाहिये कि उसमें जीवन का तत्व नष्ट हो चुका है। केवल श्वास-प्रश्वास का आवागमन अथवा शरीर में कुछ हरकत होते रहना ही जीवन नहीं कहा जा सकता। जीवन की अभिव्यक्ति ऐसे सत्कर्मों में होती है, जिनसे अपने तथा दूसरों के सुख में वृद्धि हो?

मनुष्य में एक बहुत बड़ी कमजोरी यह है कि उसे प्राप्त होने का अभिमान हो जाता है। यह घर मैंने बनाया है। यह खेत मेरे हैं। इतना धन मैंने कमाया है। मैं इस सम्पत्ति का स्वामी हूँ, जो चाहे करूं, जैसा चाहूँ बरतूँ। इसे अहंकार कहते हैं। कहते हैं अहंकार करने वाले का विवेक नहीं रहता और वह बुद्धि-भ्रष्ट होकर नष्ट हो जाती है। अभिमानी व्यक्ति की भावनायें बड़ी संकीर्ण होती हैं। दूर तक सोचने की उसमें क्षमता न होने से वह अज्ञानियों के काम करता और दुःख भोगता है। इसलिये उसके लिये यह मंगलमय विश्व भी दुःखरूप हो जाता है। वह क्लेश में जीता और क्लेश में मर जाता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!