ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
आज का दिन आम नही,ऐतिहासिक है-हरिंद्र सिंह भारत के कोविड प्रबन्धन में जीवन एवं जीविका दोनों के बचाव का पूरा प्रबन्ध किया गया, जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई: मुख्यमंत्री नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर: दूर-दूर से आए 1300 से अधिक दिव्यांग, 212 का ऑपरेशन चयन और 690 का माप लिया मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर को 484.41 दिया तौफा, बाहुबली विधायक अभय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2010 के हमले के मामले में दाखिल SLP खारिज, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, ब्रेकिंग न्यूज़: एनडीए गठबंधन को कम सीटें मिलने के चार मुख्य कारण ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता आज का दिन आम नही,ऐतिहासिक है-हरिंद्र सिंह भारत के कोविड प्रबन्धन में जीवन एवं जीविका दोनों के बचाव का पूरा प्रबन्ध किया गया, जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई: मुख्यमंत्री नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर: दूर-दूर से आए 1300 से अधिक दिव्यांग, 212 का ऑपरेशन चयन और 690 का माप लिया मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर को 484.41 दिया तौफा, बाहुबली विधायक अभय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2010 के हमले के मामले में दाखिल SLP खारिज, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, ब्रेकिंग न्यूज़: एनडीए गठबंधन को कम सीटें मिलने के चार मुख्य कारण ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन के सदगुरु कबीर पब्लिक विद्यालय, गांगेबीर में आयोजित बिजली सेवा शिविर में की सहभागिता
Uncategorized English

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास

D

Dainik India News

23 views
आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास

संयुक्त रूप से काउंटर टेरर के खिलाफ मॉक ड्रिल्स का किया गया आयोजन 

लोगों से की गई संयम रखने और अफवाह नहीं फैलाने की अपील 

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ। लॉ एंड ऑर्डर की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाली योगी सरकार प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पुलिस मॉक ड्रिल करती रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी यूपी पुलिस और एनएसजी की टीम ने इस तरह की घटनाओं पर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए संयुक्त अभ्यास 'गांडीव-5'को अंजाम दिया। यह संयुक्त अभ्यास गुरुवार को भी जारी रहेगा। अभ्यास के दौरान राज्य प्रशासन, यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों और एनएसजी द्वारा संयुक्त रूप से काउंटर टेरर की मॉक ड्रिल्स की गई। ये मॉड ड्रिल्स लखनऊ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर संपन्न हुई। 

मॉक ड्रिल को लेकर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आम जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की। इसमें उन्होंने लोगों से संयम रखने और विचलित न होने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह न फैलाने और न ही अफवाहों पर ध्यान देने के लिए भी कहा। पुलिस प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल्स को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए जो भी दिशा निर्देश दिए जाएं, उनका अक्षरशः पालन किया जाना सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!