ब्रेकिंग न्यूज़
योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट | योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में पंअटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न श्रीरामलला हुए 'विराजमान'प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे विधि विधान से श्री विग्रह को निर्धारित स्थान पर किया गया विराजमान भागवत-शरणागति : निष्कपट-समर्पण से पाप-प्रक्षालन और ब्रह्म-विलयन की परमावस्था आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुईं मौत राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: मुख्यमंत्री राम मंदिर में लगा पहला स्वर्ण द्वार,सोने के दरवाजे की आई पहली तस्वीर, 12 फ़ीट ऊंचा और 8 फ़ीट चौड़ा है दरवाजा मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में पंअटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न श्रीरामलला हुए 'विराजमान'प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे विधि विधान से श्री विग्रह को निर्धारित स्थान पर किया गया विराजमान भागवत-शरणागति : निष्कपट-समर्पण से पाप-प्रक्षालन और ब्रह्म-विलयन की परमावस्था आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुईं मौत राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: मुख्यमंत्री राम मंदिर में लगा पहला स्वर्ण द्वार,सोने के दरवाजे की आई पहली तस्वीर, 12 फ़ीट ऊंचा और 8 फ़ीट चौड़ा है दरवाजा मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार English

आकांक्षात्मक जिलों में नहीं चलेगा कोई बहाना: सीएम

D

Dainik India News

25 views
आकांक्षात्मक जिलों में नहीं चलेगा कोई बहाना: सीएम

विकास में सुस्ती बर्दाश्त नहीं, नवाचार को बनाएं मॉडल

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंड और जनपद सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, और इन क्षेत्रों में कामचोरी, रिक्त पदों या निरीक्षणों में कोताही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, नवाचार, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन ही इन क्षेत्रों में बदलाव का मूल मंत्र है।

अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने 8 आकांक्षात्मक जिलों – बहराइच, बलरामपुर, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और श्रावस्ती – में वरिष्ठ अधिकारियों के फील्ड विजिट पर आधारित रिपोर्ट की समीक्षा की।

रिपोर्ट में बताया गया कि 108 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में कुल 272 विद्यालय, 301 आंगनबाड़ी केंद्र, 232 स्वास्थ्य इकाइयां, 229 ग्राम सचिवालय और 275 अन्य संस्थान निरीक्षण में शामिल हुए। 497 एफपीओ और 6,595 बीसी सखियां जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री ने माँ पाटेश्वरी पुनर्वास योजना (बलरामपुर), कॉमन सर्विस सेंटर (चित्रकूट), और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर (फतेहपुर) जैसे नवाचारों की विशेष सराहना की। महोबा के कबरई में ग्रामीण पर्यटन के साथ जैविक कृषि और बायोगैस संयंत्र की योजना, बलिया में ऑर्गेनिक नींबू उत्पादन और बाराबंकी में महिला समूह द्वारा चलाए जा रहे ब्यूटी पार्लर की लोकल इनोवेशन को भी मॉडल के तौर पर प्रचारित करने को कहा।

सीएम योगी ने कहा कि “जिन क्षेत्रों में नवाचारों से नतीजे दिखे हैं, उनकी कार्यप्रणाली को अन्य स्थानों पर दोहराया जाए।” उन्होंने सभी विभागों को चेतावनी देते हुए कहा कि "इन क्षेत्रों में किसी भी प्रमुख पद पर रिक्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां पद खाली हैं, वहां तत्काल नियुक्ति की जाए।"

साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि “द्वितीय प्रभार सौंपते समय ध्यान रखा जाए कि संबंधित अधिकारी दोनों स्थानों पर व्यावहारिक रूप से उपस्थित रह सके।”

अंत में उन्होंने डेटा आधारित गहन निगरानी, स्थलीय निरीक्षण और जनसंवेदनशील योजनाओं को जमीनी हकीकत में बदलने पर जोर देते हुए कहा –
"विकास में शिथिलता या बहानेबाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!