ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद "India Embarks on a New Cultural Epoch with the Inauguration of the Ram Temple: A Reflection by Avdhet Rajput and Rajnath Singh" अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ सी एम योगी ने बाराबंकी को 148 करोड़ का दिया सौगात जनविश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा: सीएम योगी नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी  थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद "India Embarks on a New Cultural Epoch with the Inauguration of the Ram Temple: A Reflection by Avdhet Rajput and Rajnath Singh" अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ सी एम योगी ने बाराबंकी को 148 करोड़ का दिया सौगात जनविश्वास हमारी पूंजी, फिर आएगी भाजपा: सीएम योगी नशे के कारण युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद सीएम योगी ने भारत मोटो जीपी के विजेता मार्को बेजेची को प्रदान की ट्रॉफी 
Uncategorized English

अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया

D

Dainik India News

24 views
अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया

जीआईएस-में 'सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश : दी इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज' सत्र को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया सम्बोधित

कहा- योगीराज में हुआ प्रदेश का कायाकल्प, कभी 2 एयरपोर्ट थे, आज 9 हवाई अड्डे क्रियाशील

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दुनियाभर से आये सिविल एविएशन सेक्टर के निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए किया आमंत्रित

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया लखनऊ, 11 फरवरी। अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने हमेशा से भारत को नई राह दिखाई है। उत्तर प्रदेश भारत के विकास में हरदम प्राथमिकता रखता था और रखता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है। 

ये बातें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहीं। उन्होंने शनिवार को वृंदावन योजना में आयोजित निवेश के महाकुंभ 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023' के दूसरे दिन शनिवार को भारद्वाज हॉल में 'सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश : दी इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज' विषय पर विशेष सत्र को सम्बोधित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास व एनआरआई मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे।

नागरिक उड्डयन सेक्टर के निवेशकों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यूपी को निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान बताया। कहा कि 6 साल में यूपी में जिस तरह से कार्य हुआ, वो सभी को चौंका रहा है। रोड कनेक्टिविटी की बात हो या सिविल एविएशन की, यूपी ने हर क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। जिस प्रदेश में कभी मात्र 2 एयरपोर्ट हुआ करते थे, वहां आज वह 9 हवाईअड्डे क्रियाशील हैं। 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, इसके अलावा 2 एयरपोर्ट के लिए जमीन देखने का काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश 21 एयरपोर्ट वाला प्रदेश बनने जा रहा है। इस तरह उत्तर प्रदेश सिविल एविएशन के सेक्टर में निवेश के लिए सर्वाधिक पसंदीदा स्थल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के एयरलाइंस सेक्टर का प्रजातांत्रिकरण हुआ है।

 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन का क्षेत्र असीम संभावनाओं वाला है। आने वाले समय में प्रदेश में 21 एयरपोर्ट होने वाले हैं, इनमें से 16 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे। करोड़ों लोगों का आकाश में उड़ने का सपना साकार हुआ है। 

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सन्देश भी प्रसारित किया गया। उन्होंने निवेशक बंधुओं को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश 6 वर्ष में गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा मिसाल है। प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए यूपी आज इज ऑफ डूइंग के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भी अग्रसर है। यूपी भारत के ग्रोथ को गति देने के लिए तैयार है। आइये नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आपका स्वागत है।

सत्र के दौरान तीन एमओयू का आदान प्रदान हुआ। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल, वाई आई ए पी एल के चेयरमैन डेनियल ब्रिचर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह, बेल्जियम के पूर्व उप प्रधानमंत्री व यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट और यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य क्रिस पीटर, सीएपीए इंडिया के सीईओ कपिल कौल, अकासा एयर की हेड ऑफ ऑपरेशन नीलू खत्री ने विचार व्यक्त किए। वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन के क्षेत्र की असीम संभावनाओं से निवेशकों को परिचित कराया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!