ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं:कुणाल मल्होत्रा दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए गए निर्देश यूपी सरकार ने MSME सेक्टर को दी नई ऊर्जा, अब तक बांटे साढ़े छह लाख करोड़ के लोन  अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर गिरप्तार वाराणसी में अब पानी का वितरण ही नहीं, बिजली का उत्पादन भी करेगा जलकल विभाग  “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान तेज: निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने को जिला सहकारी बैंक के 20 शाखाओं में विशेष शिविर समस्त प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं:कुणाल मल्होत्रा दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! Aditya Birla Group will invest 25, 000 crores in Uttar Pradesh -J P Singh जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए गए निर्देश यूपी सरकार ने MSME सेक्टर को दी नई ऊर्जा, अब तक बांटे साढ़े छह लाख करोड़ के लोन  अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर गिरप्तार वाराणसी में अब पानी का वितरण ही नहीं, बिजली का उत्पादन भी करेगा जलकल विभाग  “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान तेज: निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने को जिला सहकारी बैंक के 20 शाखाओं में विशेष शिविर
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में भव्यता से मनायी गयी लैम्प लाइट सेरेमनी

D

Dainik India News

4860 views
सहारा हॉस्पिटल में भव्यता से मनायी गयी लैम्प लाइट सेरेमनी

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं की मनमोहक रही प्रस्तुति

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ : गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में गत दिवस 16वीं बार भव्यता के साथ लैम्प लाइट सेरेमनी का आयोजन सहारा कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस के प्रांगण में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए किया गया। इस अवसर पर एक तरफ छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये तो वहीं विभिन्न प्रतियोगियाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
हॉस्पिटल के मल्टीपरपज हाल में सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि सहारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ प्रोफेसर डॉ. मजहर हुसैन तथा विशिष्ट अतिथि सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने संयुक्त रूप से देवी मां सरस्वती की छवि के समक्ष दीप जलाकर उनको माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कॉलेज एवं नर्सिंग की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मनमोहक प्रस्तुति दी। सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल साइंसेज की बीएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्राओं ने हाथों में दीपक लेकर एक समर्पित नर्स बनने की शपथ ली। सभा को सम्बोधित करते हुए सहारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मजहर हुसैन ने नर्सों का महत्वपूर्ण योगदान बताया और कहा कि मरीजों को चिकित्सक दवा लिखते हैं, पर उसको नर्सिंग चौबीस घंटे पूर्ण रूप से क्रियान्वित करती हैं। उन्होंने नर्सों को मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2009 में हमारे मुख्य अभिभावक 'सहाराश्री" जी द्वारा इस हॉस्पिटल को जनमानस को समर्पित किया गया था। उन्होंने जिस सोच के साथ सहारा हॉस्पिटल को निर्मित करवाया है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी मिलकर नितनयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने को तत्पर हैं। श्री सिंह ने नर्सिंग को विश्वास, त्याग, कुशलता, कर्मठता, मानवता और सेवा का दूसरा नाम बताया। कालेज की प्रधानाचार्या प्रोफेसर रूसली निर्मल ने बताया कि मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के साथ सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की मेधावी छात्राओं को परीक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन करने के लिए भी सम्मानित किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!