ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि  Mann Ki Baat 100th Episode से पहले PM मोदी बोले- वाकई बहुत ही खास रहा सफर, रक्षामंत्री ने कहा 'मील का पत्थर' यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण मौनी अमावस्या स्नान से पहले कुंभ में भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, संगम पर अखाड़ों का स्नान स्थगित फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव-जेपी सिंह हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश-सीएम योगी दाम्पत्य-जीवन को सफल बनाने वाले कुछ स्वर्ण-सूत्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि  Mann Ki Baat 100th Episode से पहले PM मोदी बोले- वाकई बहुत ही खास रहा सफर, रक्षामंत्री ने कहा 'मील का पत्थर' यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण मौनी अमावस्या स्नान से पहले कुंभ में भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, संगम पर अखाड़ों का स्नान स्थगित फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव-जेपी सिंह हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश-सीएम योगी दाम्पत्य-जीवन को सफल बनाने वाले कुछ स्वर्ण-सूत्र
उत्तर प्रदेश सरकार English

“आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान तेज: निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने को जिला सहकारी बैंक के 20 शाखाओं में विशेष शिविर

D

Dainik India News

23 views
“आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान तेज: निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने को जिला सहकारी बैंक के 20 शाखाओं में विशेष शिविर

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा देशभर में संचालित “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, लखनऊ ने अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स (Unclaimed Deposits) की वापसी की प्रक्रिया को गति देने के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की है। इसी क्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आवेश प्रताप मौर्या ने जनपद की समस्त शाखाओं के प्रबंधकों को शाखा स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे खाताधारक जिनके बैंक खाते दस वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय पड़े हैं, उनके लिए अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षों से निष्क्रिय खातों में पड़ी धनराशि को वास्तविक और वैध दावेदारों तक सुरक्षित रूप से लौटाना है, ताकि खाताधारकों का अधिकार उन्हें मिल सके।

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, लखनऊ द्वारा डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEF Fund) अथवा अनक्लेम्ड डिपॉजिट की श्रेणी में आने वाली धनराशि की वापसी के लिए प्रत्येक माह की 15 और 30 तारीख को जनपद की सभी 20 शाखाओं में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में खाताधारक स्वयं उपस्थित होकर अपनी पहचान और केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

बैंक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन खाताधारकों के खाते डीईएफ फंड की श्रेणी में आते हैं, उन्हें शिविरों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध पहचान पत्र प्रस्तुत कर केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करनी होगी। निर्धारित समयावधि में केवाईसी पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित धनराशि भारतीय रिज़र्व बैंक के डीईएफ फंड में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

हालांकि बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि डीईएफ फंड में स्थानांतरित की गई धनराशि को वास्तविक दावेदार बाद में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते हैं। बैंक प्रशासन ने खाताधारकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने अधिकार की पूंजी को समय रहते प्राप्त करें, ताकि अनावश्यक औपचारिकताओं और विलंब से बचा जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!