ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने अपने आवास पर 500 गरीब परिवारों को वितरित किया कंबल,मुख्य अतिथि रहे महंत सुरजीत दास विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. महाकाव्य रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा : योगी आदित्यनाथ सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? चुनाव समाप्ति के तुरंत बाद टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी मुख्यमंत्री जी का जनपद गोरखपुर भ्रमण आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने अपने आवास पर 500 गरीब परिवारों को वितरित किया कंबल,मुख्य अतिथि रहे महंत सुरजीत दास विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. महाकाव्य रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह जाग चुका है देश, कभी सफल नहीं होगी अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा : योगी आदित्यनाथ सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? चुनाव समाप्ति के तुरंत बाद टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से लोक भवन तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

D

Dainik India News

4187 views
तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से लोक भवन तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ 6 अगस्त लखनऊ। राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी आगामी 9 अगस्त को राजधानी लखनऊ में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से लोक भवन तक निकलने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों तथा हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में व्यापक रणनीति तय की गई और पदाधिकारियों से इसे जनभागीदारी के माध्यम से ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

Article image

बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और अखंडता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय अभियान का सक्रिय भागीदार बने।

Article image

प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने बताया कि 9 अगस्त को प्रातः 8 बजे मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से लोक भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि लोक भवन के बाहर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" विषय पर सांस्कृतिक मंचन होगा। इसके साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में भी तिरंगा यात्राएं निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

Article image

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से यह तिरंगा यात्रा राजधानी के इतिहास में एक यादगार आयोजन बनेगी।

बैठक में भाजपा लखनऊ महानगर एवं जिला लखनऊ के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!