ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 गायत्रीपुरम में रामकथा का दिव्य आयोजन: श्रद्धालुओं ने कथा रूपी अमृत का रसपान किया प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी ज्ञानवापी हिन्दु आस्था का ही प्रश्न नही है, हमारे राष्ट्र की चेतना व संस्कृति का मूल आधार -जेपी सिंह <em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em> 2022 में पहली बार योगी के नेतृत्व में रामपुर में 'आकाश' पर पहुंचा कमल सबके लिए नया साल,&nbsp; योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 गायत्रीपुरम में रामकथा का दिव्य आयोजन: श्रद्धालुओं ने कथा रूपी अमृत का रसपान किया प्रत्याशी निर्वाचन के दौरान 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी ज्ञानवापी हिन्दु आस्था का ही प्रश्न नही है, हमारे राष्ट्र की चेतना व संस्कृति का मूल आधार -जेपी सिंह <em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em> 2022 में पहली बार योगी के नेतृत्व में रामपुर में 'आकाश' पर पहुंचा कमल सबके लिए नया साल,&nbsp; योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

D

Dainik India News

6621 views
श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मधुबन, शिवपुर पांती महादेव मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में भोर से लगीं श्रद्धालुओं की कतारें

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन, मऊ। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मधुबन क्षेत्र के शिवालय आस्था और भक्ति के केंद्र बन गए। नगर पंचायत मधुबन स्थित शिवपुर पांती महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा और शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर लोकमंगल एवं विश्वकल्याण की कामना की।

Article image

श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और दुग्ध अर्पित करते हुए जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। भक्ति में लीन श्रद्धालुओं के जयघोष और मंदिरों में गूंजते मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। श्रावण सोमवार के धार्मिक महत्व के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए सुव्यवस्थित कतार व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करने का अवसर मिला।

प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते पूरे दिन व्यवस्था सुचारु बनी रही तथा किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। श्रद्धालुओं की आस्था, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और अनुशासित व्यवस्था के बीच मधुबन क्षेत्र में श्रावण के तीसरे सोमवार का पर्व श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!