ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
विकास और संरक्षण का संतुलित संकल्प: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव परिषद की 20वीं बैठक सम्पन्न 02 करोड़ पात्र छात्र-छात्राओं को बिनाभेदभाव के टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं:,मुख्यमंत्री जब इलाज ही बीमारी बन जाए दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी जल्द से जल्द करा लें अपने आधार का प्रमाणीकरण   मकर संक्रांति पर लगे मेला भारी, गोरख बाबा के महिमा बा न्यारी CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने स्वतंत्र देव सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं विकास और संरक्षण का संतुलित संकल्प: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव परिषद की 20वीं बैठक सम्पन्न 02 करोड़ पात्र छात्र-छात्राओं को बिनाभेदभाव के टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं:,मुख्यमंत्री जब इलाज ही बीमारी बन जाए दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी जल्द से जल्द करा लें अपने आधार का प्रमाणीकरण   मकर संक्रांति पर लगे मेला भारी, गोरख बाबा के महिमा बा न्यारी CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने स्वतंत्र देव सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं
Uncategorized English

<em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em>

D

Dainik India News

23 views
<em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em>

सभी विजयी बच्चों को समापन दिवस पर आज महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद पुरस्कृत करेंगे -

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चल रही राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिभागियों ने जहां कुश्ती में दमखम दिखाया वहीं वॉलीबाल, क्रिकेट मैदान में भी जमकर पसीना बहाया ।

प्राथमिक स्तर खो खो बालिका वर्ग में प्रयागराज, कबड्डी बालिका वर्ग में वाराणसी की टीम विजयी रही ।

जूनियर स्तर की 100 मी. दौड़ बालक वर्ग में बस्ती मण्डल के अब्दुल रहीम, बालिका वर्ग में वाराणसी मण्डल की खुशी पटेल ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के संदीप यादव बालिका वर्ग में मुरादाबाद मण्डल की वंशिका ने जीत हासिल की ।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के संदीप यादव जबकि बालिका वर्ग में लखनऊ मण्डल की आंचल ने बाजी मारी ।
600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के सुभव बिंद, बालिका वर्ग में वाराणसी मण्डल की रीमा कुमारी विजेता बनी ।गोला क्षेपण बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के प्रिंस भारती जबकि बालिका वर्ग में बरेली मण्डल की अंजुम विजयी रही ।चक्र क्षेपण बालक वर्ग में वाराणसी के रोहित, बालिका वर्ग में बरेली की नेहा ने बाजी मारी ।
लम्बी कूद बालक वर्ग में प्रयागराज मण्डल के रामबली जबकि बालिका वर्ग में देवी पाटन मण्डल की अंजली मौर्या ने बाजी मारी ।

योग प्रदर्शन में लखनऊ मण्डल प्रथम जबकि प्रयागराज मण्डल द्वितीय स्थान पर रही ।
फुटबाल में बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोरखपुर मण्डल विजेता बना जबकि लखनऊ मण्डल बालिका वर्ग में उपविजेता रहा।हैंडबाल बालक वर्ग में मेरठ मण्डल की टीम जबकि बालिका वर्ग में लखनऊ मण्डल की टीम विजेता बनी ।
टेबल टेनिस बालक बालिका दोनों वर्ग में बरेली मण्डल ने बाजी मारी ।दूसरी ओर 50मीटर की फ्री स्टाइल तैराकी में राहुल चौहान तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी में गोरखपुर के सार्थक मिश्र प्रथम स्थान पर रहे ।कबड्डी बालक वर्ग में वाराणसी मण्डल विजेता बना। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों के खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी, रामसागर पति त्रिपाठी, दिनेश कुमार यादव द्वारा सत्राधिकारी के रूप में प्रतियोगिताएं सम्पन्न करायी गयीं।सभी विजयी बच्चों को कल समापन दिवस पर मुख्य अतिथि सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजयकिरन आनन्द द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!