ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या में हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने उठाई आहुतियां, भारत के शत्रुओं और आतंकवाद के समूल नाश की कामना के साथ सम्पन्न हुआ अद्भुत महायज्ञ राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी पहलगाम हमले का गुनहगार बेनकाब, ऑपरेशन महादेव से आतंकियों की कमर टूटी मंदिर घंटा चोरी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार जनकल्याण समिति व वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में प्रसव के दौरान अवैध वसूली के आरोप सत्य बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई के बाद कदम्ब पार्क बना कचरे का ढेर, कॉलोनीवासियों में नाराजगी अयोध्या में हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने उठाई आहुतियां, भारत के शत्रुओं और आतंकवाद के समूल नाश की कामना के साथ सम्पन्न हुआ अद्भुत महायज्ञ राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी पहलगाम हमले का गुनहगार बेनकाब, ऑपरेशन महादेव से आतंकियों की कमर टूटी मंदिर घंटा चोरी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार जनकल्याण समिति व वारियर्स डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में प्रसव के दौरान अवैध वसूली के आरोप सत्य बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई के बाद कदम्ब पार्क बना कचरे का ढेर, कॉलोनीवासियों में नाराजगी
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

“पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब”

D

Dainik India News

40 views
“पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब”

5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कंप

दैनिक इंडिया न्यूज, मधुबन (मऊ)।जनपद मऊ में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की घूस मांगने वाले आरोपी लेखपाल को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर दबोच लिया। कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के धर्मपुर कसायर (कैथवली) गांव निवासी महेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल अनिल कुमार जमीन की पैमाइश कराने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने पहले मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोहरीघाट-मधुबन रोड स्थित ग्राम सभा कटघरा महलू गेट के सामने आरोपी लेखपाल अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नसीरपुर थाना मधुबन का निवासी बताया गया है तथा वर्तमान में हल्का धरमपुर कसायर (कैथवली) में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात था।

टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। पूरी कार्रवाई दो लोक सेवक साक्षियों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। मामले में एक अन्य राजस्व लेखपाल नीरज कुमार चौधरी, जो हल्का मखमेलपुर तहसील मधुबन में तैनात है, के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध दोहरीघाट थाने में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई से सरकारी तंत्र में फैली रिश्वतखोरी पर अंकुश लगेगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!